होम / मीडिया फोरम / NUJ(I) में इन वरिष्ठ पत्रकारों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

NUJ(I) में इन वरिष्ठ पत्रकारों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कोरोना संक्रमित होकर जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए अभियान चलाने का लिया गया निर्णय

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स’ के अध्यक्ष और ‘राष्ट्रीय खबर’ के मुख्य संपादक रजत कुमार गुप्ता तथा ‘वीर अर्जुन’ की फीचर संपादक सीमा किरण को ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स’ (इंडिया) का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं, ‘प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया’ में एनयूजे के सदस्य और ‘दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन’ के पूर्व महासचिव आनंद राणा को संगठन सचिव मनोनीत किया गया है। महाराष्ट्र की शीतल करदेकर, पश्चिम बंगाल के दीपक राय और हिमाचल प्रदेश की सीमा मोहन को सचिव नियुक्त किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स’ से संबद्ध एनयूजेआई के महासचिव प्रसन्ना मोहंती ने बताया कि 11 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी की अध्यक्षता हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन के संविधान संशोधन के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। ऑनलाइन अधिवेशन में देशभर में लगभग दो हजार सदस्यों ने हिस्सा लिया। अधिवेशन में पत्रकारों के हित और कल्याण से जुड़े कई प्रस्ताव पारित किए गए।

वहीं, एनयूजे अध्यक्ष रास बिहारी का कहना है कि देशभर में संगठन का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। अब देश के ज्यादातर राज्यों में एनयूजे से संबद्ध इकाइयां काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित होकर जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।


टैग्स एनयूजेआई नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट रास बिहारी रजत कुमार गुप्ता सीमा किरण
सम्बंधित खबरें

‘नवभारत टाइम्स’ के पूर्व संपादक मधुसूदन आनंद नहीं रहे

नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी मधुसूदन आनंद ने नवभारत टाइम्स से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी और बाद में डॉयचे वेले (जर्मनी) जैसी प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ भी जुड़े रहे।

1 hour ago

‘BDO India’ से जुड़ीं हिमिका गांगुली, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले वह तीन साल से ज्यादा समय तक नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में मार्केटिंग लीड के रूप में कार्यरत थीं।

15 hours ago

इस बड़े पद पर अब ‘Napptix’ से जुड़ीं मधुरिमा भट्टाचार्य

गेमिंग विज्ञापन कारोबार बढ़ाने पर रहेगा फोकस, Lemma और BBC समेत कई कंपनियों में निभा चुकी हैं अहम भूमिका

16 hours ago

AI और मीडिया पर कली पुरी का बड़ा संदेश, 9 बिंदुओं में रखी जिम्मेदारी की रूपरेखा

इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस-चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक सख्त और साफ संदेश दिया।

1 day ago

डॉ. अमित आर्य को मिला ‘हरियाणा गौरव सम्मान’

पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में आयोजित समारोह में सीजेआई ने किया सम्मानित।

3 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

16 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

23 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

13 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

23 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

23 hours ago