होम / मीडिया फोरम / अमर उजाला के डिजिटल हेड जयदीप कर्णिक के पिता का निधन
अमर उजाला के डिजिटल हेड जयदीप कर्णिक के पिता का निधन
वरिष्ठ पत्रकार व अमर उजाला डिजिटल के हेड जयदीप कर्णिक के पिता सुभाष कर्णिक का मंगलवार को निधन हो गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
वरिष्ठ पत्रकार व अमर उजाला डिजिटल के हेड जयदीप कर्णिक के पिता सुभाष कर्णिक का मंगलवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 11 बजे उनके इंदौर स्थित निवास 23 राजश्री वाटिका तिलक नगर से निकलेगी।
बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार रामबाग मुक्तिधाम पर किया जाएगा। सुभाष कर्णिक के निधन पर पत्रकार, नेतागण और अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
वरिष्ठ पत्रकार श्री जयदीप कर्णिक जी के पूज्य पिताजी श्री सुभाष कर्णिक जी के निधन का समाचार दु:खद है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 11, 2024
दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
ॐ शांति!
वरिष्ठ पत्रकार और अमर उजाला डिजिटल के हेड श्री जयदीप कर्णिक के पूज्य पिता जी एवं इंदौर शहर से जुड़े मुद्दों को लेकर हमेशा सक्रिय रहने वाले श्री सुभाष कर्णिक जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) September 10, 2024
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिवार को यह दुख सहन करने…
वरिष्ठ पत्रकार श्री जयदीप कर्णिक के पूज्य पिताजी श्री सुभाष कर्णिक जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
— विश्वास कैलाश सारंग (@VishvasSarang) September 10, 2024
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकमय परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
|| ॐ शांति ||
वरिष्ठ पत्रकार , अमर उजाला डिजिटल के नेशनल हेड श्री जयदीप कर्णिक जी के पिताजी श्री सुभाष कर्णिक जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है।
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) September 10, 2024
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। pic.twitter.com/JR8S2OqjFf
आपको बता दें कि सुभाष कर्णिक नर्मदा आंदोलन से जुड़ें रहे। इसके अलावा इंदौर में कुश्ती और अन्य खेलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
टैग्स निधन पिता जयदीप कर्णिक सुभाष कर्णिक