होम / मीडिया फोरम / ‘एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया’ की एडवाइजरी विंग के चेयरपर्सन बने अनुराग वर्मा
‘एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया’ की एडवाइजरी विंग के चेयरपर्सन बने अनुराग वर्मा
‘एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया’ के अध्यक्ष अमिताभ अग्निहोत्री ने अनुराग वर्मा को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
जाने-माने पत्रकार अनुराग वर्मा को ‘एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया’ (Editors Club of India) की एडवाइजरी विंग का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। अनुराग वर्मा देशभर में पत्रकारों की गरिमा, अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
‘एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया’ के अध्यक्ष अमिताभ अग्निहोत्री ने अनुराग वर्मा को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में दशकों का अनुभव रखने वाले अनुराग वर्मा ने डिजिटल और टेलीविजन मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। रिपोर्टिंग से लेकर संपादक की भूमिका तक, उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं को गहराई से समझा और डिजिटल कंटेंट के माध्यम से दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाई।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में ‘जी टीवी’ से की। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वर्ष 1997 से 2000 तक उन्होंने ‘डीडी न्यूज’ में सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग की। इसके बाद वर्ष 2000 से 2007 तक अनुराग वर्मा ‘रिलायंस कम्युनिकेशंस’ से जुड़े रहे, जहां उन्होंने टीवी न्यूज और डिजिटल मीडिया के बीच संतुलन बनाते हुए अहम भूमिका निभाई।
वर्ष 2007 से 2024 तक वह टाइम्स डिजिटल से जुड़े रहे और यहां एडिटर के पद पर कार्य किया। इसके अलावा अनुराग वर्मा ‘जी डिजिटल’ में सीनियर एडिटर के तौर पर भी जुड़े रहे, जहां बदलते मीडिया परिदृश्य में उन्होंने अपनी क्षमता और नेतृत्व का प्रभावी परिचय दिया। वर्तमान में वह कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कंसल्टेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं और विभिन्न न्यूज चैनलों पर राजनीतिक विश्लेषक के रूप में भी नजर आते हैं। समाचार4मीडिया की ओर से अनुराग वर्मा को इस जिम्मेदारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स