होम / मीडिया फोरम / कंटेंट तभी सफल होता है, जब लोग भावनात्मक व बौद्धिक रूप से उससे जुड़ते हैं: अविनाश पांडेय

कंटेंट तभी सफल होता है, जब लोग भावनात्मक व बौद्धिक रूप से उससे जुड़ते हैं: अविनाश पांडेय

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में ‘संबाद सीईओ कॉन्क्लेव 2323’ को संबोधित कर रहे थे एबीपी नेटवर्क के सीईओ अविनाश पांडेय

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

संबाद समूह की ओर से 27 जून को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में ‘संबाद सीईओ कॉन्क्लेव 2323’ (Sambad CEO Conclave 2023) का आयोजन किया गया। यह इस कार्यक्रम का दूसरा एडिशन था।

भुवनेश्वर के Mayfair Convention में शाम करीब साढ़े चार बजे से आयोजित इस कॉन्क्लेव में ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) के सीईओ अविनाश पांडेय ने ब्रॉडकास्टर्स, ब्रैंड्स और कंज्यूमर्स के लिए सही संतुलन बनाते हुए उन सभी क्षेत्रों में बेहतर यूजर्स अनुभव (unique consumer experiences) विकसित करने के लिए प्लेटफार्म्स की आवश्यकता के बारे में बात की, जहां वे काम करते हैं।

'The challenges and way forward for the media industry' विषय पर अपनी बात रखते हुए अविनाश पांडेय का कहना था, ‘मेरे लिए एक ब्रॉडकास्टर का कंटेंट तभी सफल होता है, जब उसके ऑडियंस भावनात्मक और बौद्धिक रूप से उससे जुड़ जाते हैं।’

इसके साथ ही उनका यह भी कहना था, ‘निर्माण से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन तक कंटेंट में बहुत ही कम समय में बड़े पैमाने पर बदलाव आया है। एबीपी नेटवर्क पर हम कंटेंट स्ट्रीम करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का उपयोग कर रहे हैं। मैंने इस तरह की बहुत सी प्रगति और अन्य समस्याएं भी देखी हैं। तेजी से पैर पसार रहीं न्यूज वेबसाइट्स और सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स ने प्रतिस्पर्धा को और अधिक तेज कर दिया है। इसके फलस्वरूप सूचना का लोकतंत्रीकरण हुआ है। लेकिन, साथ ही इससे फेक न्यूज का विस्तार भी हुआ है। एक अनूठा उपभोक्ता अनुभव विकसित करना समय की मांग है।’

कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं के रूप में ‘संबाद’ (Sambad) समूह के चेयरमैन सौम्य रंजन पटनायक, ‘संबाद’ समूह की मैनेजिंग डायरेक्टर मोनिका नैय्यर पटनायक, ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) के सीईओ अविनाश पांडेय, राज्य मंत्री एसजे तुषारकांति बेहरा, ‘आईपीजी मीडिया ब्रैंड्स’ (IPG Mediabrands) इंडिया के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर शशि सिन्हा और ‘इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज लिमिटेड’ के प्रबंध निदेशक शुभ्रकांत पांडा ने अपने विचार रखे।

कॉन्क्लेव में तेजी से बदलते कारोबारी परिदृश्य पर इंडस्ट्री लीडर्स के बीच पैनल डिस्कशन भी हुआ, जिसमें उन्होंने उभरती स्थिति से निपटने के लिए संगठनों के सामने आने वाली चुनौतियों और रणनीतियों पर भी प्रकाश डाला।


टैग्स सीईओ अविनाश पांडेय कॉन्क्लेव चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर संवाद सीईओ कॉन्क्लेव 2023
सम्बंधित खबरें

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 hour ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

8 hours ago

‘दैनिक जागरण’ के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चंदेल के बेटे के लगन-सगाई समारोह में जुटे राजनेता

प्रदेश और देश के कई जाने-माने नेताओं, अधिकारियों और समाजसेवियों की मौजूदगी में इस समारोह के दौरान सामाजिक और राजनीतिक रिश्तों की मजबूती भी देखने को मिली।

9 hours ago

‘नवभारत टाइम्स’ के पूर्व संपादक मधुसूदन आनंद नहीं रहे

नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी मधुसूदन आनंद ने नवभारत टाइम्स से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी और बाद में डॉयचे वेले (जर्मनी) जैसी प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ भी जुड़े रहे।

12 hours ago

‘BDO India’ से जुड़ीं हिमिका गांगुली, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले वह तीन साल से ज्यादा समय तक नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में मार्केटिंग लीड के रूप में कार्यरत थीं।

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

10 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

11 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

4 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

11 hours ago