होम / मीडिया फोरम / युवाओं को मीडिया की बारीकियों से कुछ यूं रूबरू कराएगा श्री अधिकारी ब्रदर्स ग्रुप
युवाओं को मीडिया की बारीकियों से कुछ यूं रूबरू कराएगा श्री अधिकारी ब्रदर्स ग्रुप
इस कार्यकम का उद्देश्य युवाओं को मीडिया के बारे में शिक्षित करना है। कार्यक्रम को गवर्नेंस नाउ के एमडी कैलाश अधिकारी होस्ट करेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘श्री अधिकारी ब्रदर्स’ (SAB) समूह ने युवाओं को मीडिया के बारे में शिक्षित करने के लिए 'मास्टरमाइंड्स' (Masterminds) नाम से एक कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम को ‘गवर्नेंस नाउ’ (Governance now) के एमडी कैलाश अधिकारी होस्ट करेंगे। इस कार्यक्रम के द्वारा युवाओं को इंडस्ट्री लीडर्स व विषय विशेषज्ञों से मीडिया की बारीकियां सीखने का मौका मिलेगा। देश में महंगी होती जा रही शिक्षा व सीटों की सीमित उपलब्धता के बीच सभी को मुफ्त शिक्षा सुलभ बनाने की दिशा में समूह द्वारा यह पहला कदम है।
'मास्टरमाइंड्स' की लॉन्चिंग के मौके पर ‘सब ग्रुप’ (SAB Goup)के मैनेजिंग डायरेक्टर मार्कंड अधिकारी मार्कंड अधिकारी ने कहा,‘डिजिटल युग में तेजी से बदल रहीं सभी चीजों की तरह शिक्षा का भी एक नया रूप सामने आया है। अब वो दिन नहीं रहे जब शिक्षा केवल औपचारिक संस्थानों (Formal Institution) में जाकर ग्रहण करने तक सीमित थी। आजकल शिक्षा का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही सभी चीजों को तेजी से व्यापक होने की जरूरत है। मुझे लगता है कि यह तरीका सिर्फ एजुकेशन के बारे में नहीं है बल्कि अनंत ज्ञान के बारे में जानकारी जुटाने के लिए हैं। ऐसे में हमने महसूस किया कि हमें एक मंच के माध्यम से युवाओं को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक पहल करने की जरूरत है। इसके लिए ही यह शुरुआत की गई है।’
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को ‘गवर्नेंस नाउ’ के एमडी कैलाश अधिकारी होस्ट करेंगे, जो विजिनरी टॉक सीरीज के तहत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ीं देश की जानी-मानी शख्सियतों का इंटरव्यू कर रहे हैं। ‘गवर्नेंस नाउ’ के प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कर जूम (Zoom) के जरिये इस कार्यक्रम में शामिल हुआ जा सकता है। बता दें कि महामारी की शुरुआत में प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए ‘श्री अधिकारी ब्रदर्स’ ने ‘the Sri Adhikari Brothers initiative 2.0’ पहल शुरू की थी। इस पहल के तहत समूह द्वारा तमाम श्रमिकों के हुनर की पहचान कर उन्हें आर्थिक रूप से मदद का बीड़ा उठाया गया।
टैग्स मार्कंड अधिकारी श्री अधिकारी ब्रदर्स गवर्नेंस नाउ कैलाशनाथ अधिकारी मास्टरमाइंड्स