होम / मीडिया फोरम / प्रो. (डॉ.) के जी सुरेश 56वें आईएफएफआई गोवा में सम्मानित

प्रो. (डॉ.) के जी सुरेश 56वें आईएफएफआई गोवा में सम्मानित

उन्हें यह सम्मान “क्रिएटिव मेकर्स ऑफ टुमारो (सीएमओटी)” के ग्रेट ग्रैंड जूरी का सदस्य रहने के लिए दिया गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago

वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया शिक्षाविद् प्रो. (डॉ.) के जी सुरेश को गोवा में चल रहे 56वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में सोमवार को प्रकाश मगदूम, प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम तथा अजय नागभूषण, संयुक्त सचिव (फिल्म्स), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान “क्रिएटिव मेकर्स ऑफ टुमारो (सीएमओटी)” के ग्रेट ग्रैंड जूरी का सदस्य रहने के लिए दिया गया।

सीएमओटी दुनिया में युवा फिल्मकारों के लिए अपनी तरह का इकलौता मंच है। इस मौके पर ‘भारत पर्यावास केंद्र’ (इंडिया हैबिटेट सेंटर) के निदेशक के रूप में कार्यरत प्रो.सुरेश ने कहा कि सीएमओटी युवा फिल्मकारों को अपनी प्रतिभा और क्षमता साबित करने के लिए एक चुनौती और अवसर दोनों प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि चयनित सभी पांच फिल्मों ने सोशल मीडिया पोस्ट को वायरल करने के प्रति युवाओं के जुनून के नकारात्मक परिणामों को उजागर किया है और युवा फिल्मकारों द्वारा इस विषय के संवेदनशील चित्रण पर उन्होंने खुशी जताई।

प्रो. सुरेश इससे पहले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों तथा इस प्रतिष्ठित महोत्सव के इंडियन पैनोरमा खंड की जूरी में भी रह चुके हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति रहते हुए उन्होंने सिनेमा अध्ययन विभाग की स्थापना की थी। आईआईएमसी के महानिदेशक रहते हुए उन्होंने पुणे के एफटीआईआई के साथ मिलकर सिनेमेटोग्राफी, अभिनय, निर्देशन आदि में संयुक्त कार्यशालाओं का आयोजन किया था। वे पुणे के फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान तथा कोलकाता के सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान की संचालन परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।

वर्तमान में वे रोहतक के दादा लखमी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद के सदस्य हैं। इसके अलावा वे कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म जूरियों के अध्यक्ष और सदस्य रह चुके हैं, जिनमें 2012 में संयुक्त राष्ट्र सभ्यताओं के गठबंधन एवं अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन द्वारा आयोजित ‘प्लुरल प्लस’ अंतरराष्ट्रीय युवा वीडियो महोत्सव की जूरी में शामिल होने वाले पहले भारतीय सदस्य का गौरव भी उन्हें प्राप्त है। उन्होंने सिनेमा और टेलीविजन पर कई शोध पत्र लिखे हैं जो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आयुष मंत्रालय ने वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ झा को ITRA जामनगर में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

समाचार4मीडिया से बातचीत में सिद्धार्थ झा ने बताया कि यह संस्थान आयुष नेक्स्ट कम्युनिकेशन नेटवर्क के नाम से एक सैटेलाइट चैनल का प्रसारण करने वाला है, जो आयुष से जुड़े हुए कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा।

11 hours ago

इंडिया टीवी के मंच से बोलीं मैथिली ठाकुर: रियलिटी शो में दिल टूटता है

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में मैथिली ठाकुर ने अपने संघर्ष और सफर की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार के समर्थन और मेहनत से ही जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

1 day ago

इंडिया टीवी SHE कॉन्क्लेव: UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने की शिरकत

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और अपने पैशन के साथ मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है।

1 day ago

भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में बोले रवि किशन: लोग चलकर आते हैं, मैं रेंगकर आया

भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव में सांसद और अभिनेता रवि किशन ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि मेहनत, धैर्य और विश्वास से ही सफलता मिलती है।

1 day ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान: भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

1 day ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

12 hours ago

सुधीर चौधरी के मीडिया स्टार्टअप में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने मीडिया वेंचर 'Essprit Productions Pvt Ltd' में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

7 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

6 hours ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

5 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

7 hours ago