होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार का नया सफर : न्यूज़ चैनल 'नेशन 27' से जुड़े
वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार का नया सफर : न्यूज़ चैनल 'नेशन 27' से जुड़े
प्रमोद कुमार ने दिल्ली के 'करंट न्यूज़ पेपर' और राजस्थान के 'दा पुलिस पोस्ट' अखबार में भी अपनी सेवाएं दीं और अलवर समेत राजस्थान से जुड़ी अहम खबरों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
राजस्थान के अलवर निवासी वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार ने अपने 15 वर्षों के पत्रकारिता सफर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है। हाल ही में उन्होंने राजस्थान के न्यूज़ चैनल "सच बेधड़क" को अलविदा कह दिया, जहां रिपोर्टर के रूप में उन्होंने 7 महीनो तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।
प्रमोद कुमार ने सच बेधड़क न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ विनायक शर्मा के नेतृत्व में काम करते हुए पत्रकारिता के कई अहम पहलू सीखे और डिजिटल हेड रवि मीणा, इनपुट हेड गिरीश उपाध्याय, एसोसिएट एडिटर मनोहर विश्नोई, लाल सिंह फौजदार, विवेक श्रीवास्तव सहित पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। राजस्थान मे फरवरी 2025 में लॉन्च हुए सेटेलाइट न्यूज़ चैनल 'नेशन 27' को उन्होंने बतौर विशेष संवाददाता ज्वाइन किया है। इस दौरान अपनी रिपोर्ट एडिटर नीरज मेहरा को करेंगे।
इससे पहले, वे ज़ी न्यूज़ में 6 साल संवाददाता के रूप में कार्यरत रहे और लगभग 5 साल तक TV9 भारतवर्ष में रिपोर्टर के पद पर रहे। इसके अलावा, वे फर्स्ट इंडिया न्यूज़ और न्यूज़ इंडिया से भी जुड़े रहे और राजस्थान की आवाज़ को मुखरता से उठाया। प्रमोद कुमार ने दिल्ली के 'करंट न्यूज़ पेपर' और राजस्थान के 'दा पुलिस पोस्ट' अखबार में भी अपनी सेवाएं दीं और अलवर समेत राजस्थान से जुड़ी अहम खबरों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स