होम / मीडिया फोरम / 26/11 के हमले में जान गंवाने वालों को कुछ यूं याद करेगा ‘पाञ्चजन्य’
26/11 के हमले में जान गंवाने वालों को कुछ यूं याद करेगा ‘पाञ्चजन्य’
मुंबई के ताज पैलेस होटल में ‘पाञ्चजन्य’ ने 25 नवंबर को देश की नामी हस्तियों के साथ एक संवाद कार्यक्रम रखा है, जिसे नाम दिया है, ‘मुंबई संकल्प’।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
26/11 को मुंबई पर हुए हमले को न तो देश भूलेगा और न ही इसके आरोपियों को माफ करेगा। मुंबई के ताज पैलेस होटल में ‘पाञ्चजन्य’ ने 25 नवंबर को देश की नामी हस्तियों के साथ एक संवाद कार्यक्रम रखा है, जिसे नाम दिया है, ‘मुंबई संकल्प’। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर चर्चा होगी।
‘मुंबई संकल्प’ कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य राम माधव करेंगे। वह सुरक्षा और विदेश मामलों के जानकर माने जाते हैं। पूर्व थलसेना अध्यक्ष व केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह भी चर्चा सत्र में भाग लेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एक नाथ शिंदे इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा पर अपनी बात रखेंगे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मुंबई हमले के दौरान मुंबई के हालात और फिर इस हादसे के बाद कैसी उबरी मुंबई इस पर चर्चा करेंगे।
मुंबई हमले के दोषी कसाब को कैसे फांसी की सजा मिली, इस पर जानकारी देने के लिए जाने-माने अधिवक्ता पदमश्री उज्ज्वल निकम भी मौजूद रहेंगे। फिल्म निर्देशक और अभिनेता डॉ. चंद्र प्रकाश द्विवेदी भी मुंबई हमले के बारे में अपनी बात रखेंगे। मुंबई हमले को जिन लोगो प्रत्यक्ष रूप से देखा ऐसे लोगो के साथ संवाद करेंगी प्रख्यात एंकर ऋचा अनिरुद्ध।
कार्यक्रम के समापन सत्र में मुंबई हमले में बलिदान हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और सामाजिक संगठनों के सम्मनित लोगों को आमंत्रित किया गया है।
टैग्स 26/11 हमला ‘पाञ्चजन्य मुंबई संकल्प