होम / मीडिया फोरम / प्रेस क्लब ने बीजेपी नेताओं के खिलाफ लिखा लेटर, लगाए ये गंभीर आरोप

प्रेस क्लब ने बीजेपी नेताओं के खिलाफ लिखा लेटर, लगाए ये गंभीर आरोप

पत्रकारों की शिकायत के बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

सरकार पर तमाम आरोप लगते रहते हैं कि वह अपने पक्ष में प्रचार और कवरेज करने के लिए तमाम हथकंडे अपनाती है। ऐसा ही एक मामला लेह से सामने आया है, जहां पर प्रेस क्लब ने सत्तारूढ़ भाजपा पर तमाम आरोप लगाए हैं।

लेह प्रेस क्लब (लद्दाख) का कहना है कि भाजपा द्वारा अपने पक्ष में प्रचार और कवरेज करने के लिए उन्हें रिश्वत देने की कोशिश की गई। इस बारे में प्रेस क्लब ने भाजपा के खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी के यहां शिकायत दर्ज करा दी है। पत्र में भाजपा पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पार्टी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवीवी लवासा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

अपनी शिकायत में लेह प्रेस क्लब ने कहा है कि गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने लेह के होटल सिंगेज पैलेस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसके बाद भाजपा नेताओं की ओर से पत्रकारों को प्रभावित करने के प्रयास के तहत बंद लिफ़ाफे में पैसे रखकर रिश्वत देने की कोशिश की गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लेह प्रेस क्लब के सदस्य रिनचेन एंगमो ने दावा किया कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने राज्य भाजपा प्रमुख के सामने, उनके समेत चार पत्रकारों को नोटों से भरे लिफाफे दिए। यही नहीं, नेता ने इन लिफाफों को हॉल में न खोलने का आग्रह भी किया।

वहीं, भाजपा नेताओं की ओर से इस तरह के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा गया है कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है और पार्टी किसी को रिश्वत देने में विश्वास नहीं रखती है। दूसरी तरफ, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने ट्विटर हैंडल पर लेह प्रेस क्लब का पत्र शेयर किया है। उनका कहना है कि पुलिस को भी इस पत्र का संज्ञान लेना चाहिए और मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। उमर अब्दुल्ला की ओर से किए गए ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स भाजपा बीजेपी रिश्वत लेह प्रेस क्लब
सम्बंधित खबरें

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

7 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

13 hours ago

‘दैनिक जागरण’ के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चंदेल के बेटे के लगन-सगाई समारोह में जुटे राजनेता

प्रदेश और देश के कई जाने-माने नेताओं, अधिकारियों और समाजसेवियों की मौजूदगी में इस समारोह के दौरान सामाजिक और राजनीतिक रिश्तों की मजबूती भी देखने को मिली।

15 hours ago

‘नवभारत टाइम्स’ के पूर्व संपादक मधुसूदन आनंद नहीं रहे

नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी मधुसूदन आनंद ने नवभारत टाइम्स से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी और बाद में डॉयचे वेले (जर्मनी) जैसी प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ भी जुड़े रहे।

18 hours ago

‘BDO India’ से जुड़ीं हिमिका गांगुली, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले वह तीन साल से ज्यादा समय तक नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में मार्केटिंग लीड के रूप में कार्यरत थीं।

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

16 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

17 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

9 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

17 hours ago