होम / मीडिया फोरम / पत्रकार से भजन गायक बने हरीश चंद्र बर्णवाल ने पूछा- तो क्या मेरा कोई कन्हैया नहीं

पत्रकार से भजन गायक बने हरीश चंद्र बर्णवाल ने पूछा- तो क्या मेरा कोई कन्हैया नहीं

कोरोना के इस संकट काल में चारों ओर भय और निराशा का माहौल है। लोग डरे हुए हैं और डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

कोरोना के इस संकट काल में चारों ओर भय और निराशा का माहौल है। लोग डरे हुए हैं और डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं। कष्ट की इस घड़ी में ताजा हवा के झोंके की तरह है वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हरीश चंद्र बर्णवाल का नया भजन। भगवान कृष्ण की तरह खूबसूरत है यह भजन- 'तो क्या मेरा कोई कन्हैया नहीं।' इस भजन को सुनकर आप अपने सारे गम भूल जाएंगे।

हरीश चंद्र बर्णवाल ने ना सिर्फ इस भजन को शब्दों की मोती से पिरोया है, बल्कि अपनी मखमली आवाज से भजन गायकी को एक नया आयाम भी दिया है। एक-एक शब्द हजारों अर्थ देने वाला है। इस भजन को सुनकर आपका दिल खुश हो जाएगा। मन को सुकून देने वाला यह एक ऐसा भजन है जो वर्षों बाद लोगों को सुनने के लिए मिल रहा है।

लेखक हरीश चंद्र बर्णवाल ने बड़ी खूबसूरती से इस भजन को लिखा है। इसका हर एक शब्द दिल को राहत देता है। मन को शांति प्रदान करता है। सबकुछ भूलकर मन प्रभु भक्ति में लीन हो जाता है। भजन का संगीत बेहतरीन है। राहत देने वाला है। इस भजन को आप बार-बार सुनना तो पसंद करेंगे ही साथ ही खुद को गुनगुनाने से भी रोक नहीं पाएंगे।

इस भजन में गायक हरीश चंद्र बर्णवाल भगवान कृष्ण से खूबसूरत अंदाज में सवाल पूछते हैं। महाभारत की पूरी घटना को शब्दों से शानदार ढंग से सजा कर वे भगवान से पूछते हैं कि 'ना तो राधा हूं मैं, ना तो मीरा हूं मैं। तो क्या मेरा कोई कन्हैया नहीं। सत्यभामा नहीं, न हूं मै रुक्मिणी। तो क्या मेरा कोई कन्हैया नहीं। हरीश बर्णवाल ने इसे अपने यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया है।  

इस भजन के साथ हरीश ने पत्रकारिता से भजन गायिकी की तरफ अपना कदम बढ़ाया है। हरीश चंद्र बर्णवाल एक वरिष्ठ टीवी पत्रकार रहे हैं। ‘एबीपी न्यूज’, ‘न्यूज18 इंडिया’, ‘जी न्यूज’ और ‘डीडी न्यूज’ में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वो सात पुस्तकें भी लिख चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी पर चार पुस्तकें लिखने के अलावा हरीश ने कहानियों पर एक पुस्तक और टीवी पत्रकारिता की भाषा पर भी पुस्तक लिख चुके हैं। हरीश को भारत सरकार का भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार और हिन्दी अकादमी पुरस्कार समेत कई सम्मान मिल चुके हैं।

भजन को आप यहां सुन सकते हैं-


टैग्स पत्रकार कोरोना भजन गायक हरीश चंद्र बर्णवाल
सम्बंधित खबरें

आयुष मंत्रालय ने वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ झा को ITRA जामनगर में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

समाचार4मीडिया से बातचीत में सिद्धार्थ झा ने बताया कि यह संस्थान आयुष नेक्स्ट कम्युनिकेशन नेटवर्क के नाम से एक सैटेलाइट चैनल का प्रसारण करने वाला है, जो आयुष से जुड़े हुए कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा।

9 hours ago

इंडिया टीवी के मंच से बोलीं मैथिली ठाकुर: रियलिटी शो में दिल टूटता है

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में मैथिली ठाकुर ने अपने संघर्ष और सफर की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार के समर्थन और मेहनत से ही जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

1 day ago

इंडिया टीवी SHE कॉन्क्लेव: UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने की शिरकत

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और अपने पैशन के साथ मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है।

1 day ago

भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में बोले रवि किशन: लोग चलकर आते हैं, मैं रेंगकर आया

भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव में सांसद और अभिनेता रवि किशन ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि मेहनत, धैर्य और विश्वास से ही सफलता मिलती है।

1 day ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान: भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

1 day ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

10 hours ago

सुधीर चौधरी के मीडिया स्टार्टअप में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने मीडिया वेंचर 'Essprit Productions Pvt Ltd' में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

5 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

4 hours ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

3 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

5 hours ago