होम / मीडिया फोरम / ब्रिटिश संसद में वरिष्ठ पत्रकार इन्द्रजीत राय को मिला ये सम्मान

ब्रिटिश संसद में वरिष्ठ पत्रकार इन्द्रजीत राय को मिला ये सम्मान

भारतीय पत्रकार इन्द्रजीत राय को  India’s First and World Longest Serving Forensic Journalist के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के पुरस्कार से सम्मानित किया गया

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

ब्रिटिश संसद के हाऊस ऑफ कॉमन्स में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया, जहां भारतीय पत्रकार इन्द्रजीत राय को India’s First and World Longest Serving Forensic Journalist के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इन्द्रजीत भारत में एबीपी न्यूज चैनल के एग्जिक्यूटिव एडिटर के साथ-साथ इन्द्रजीत राय फॉरेन्सिक साइंटिस्ट और कई राज्यों की पुलिस एकेडमी के फारेन्सिक ट्रेनर भी हैं। इस अवॉर्ड सेरेमनी में कुल 4 अवॉर्ड दिए गए, भारतीय पत्रकार के अलावा UK पुलिस के डिटेक्टिव केम मिस्ट्री और लंदन मेट्रोपोलिन पुलिस के अधिकारी रंजी सुनिग्रा को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

सेरेमनी के दौरान ब्रिटिश किंग चार्ल्स तृतीय के आधिकारिक प्रतिनिधि सिमन ओवेन्स नें कहा कि शान्ति के लिए जरूरी है कि समाज के सभी लोग अपना उत्कृष्ट योगदान दें, ब्रिटेन हमेशा योगदान देने वालों को सम्मान देगा।

सिमन ओवेन्स नें भारतीय फारेन्सिक जर्नलिस्ट इन्द्रजीत राय को बधाई देते हुए कहा कि सही मायनों में फॉरेन्सिक साइंस के इस्तेमाल से ही शान्ति के लिए विनाशक फेक न्यूज को रोका जा सकता है।

 ब्रिटिश सांसद, ग्रीथ थामस नें कहा कि शिक्षा ही दुनिया को विकास के रास्ते पर आगे ले जा सकती है, इन्द्रजीत जैसे दूसरे नौजवानों को भी विज्ञान का कुछ अलग इस्तेमाल करना होगा।

इस समारोह के दौरान ब्रिटिश संसद के कई सांसद मौजूद रहे। ब्रिटेन की मेट्रोपोलिन पुलिस के सुप्रीटेन्डेन्ट मैथ्यू ग्रे नें इन्द्रजीत राय को उनके योगदान के लिए बधाई दी और फॉरेन्सिक जर्नलिज्म को समाज में फेक न्यूज के खात्मे के लिए जरूरी बताया।

वहीं, ब्रिटिश संसद में समारोह के दौरान इन्द्रजीत राय नें कहा कि भारत एक महान देश है, इसनें पिछले 10 सालों में तरक्की की तरफ कई कदम बढ़ाए हैं, भारत नें अपने पुराने कानून को बदल दिया है, फॉरेन्सिक साइन्स अब हर संगीन अपराध की जांच में जरूरी हो गया है। जर्नलिज्म अब भारत में हकीकत बन चुका है।

वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड के पीस अम्बेस्टर हिज होलीनेस राजराजेश्वर नें कहा कि दुनिया में विज्ञान और तकनीक का इस्तेमाल जब शान्ति और सहयोग के लिए होगा तभा सही मायनों में दुनिया विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगी। लंदन में भारतीय मूल के काउंसलर शरद झा नें इन्द्रजीत को बधाई देते हुए फॉरेन्सिक जर्नलिज्म को सुरक्षित समाज के लिए जरूरी बताया।


टैग्स ब्रिटिश ब्रिटिश संसद हाऊस ऑफ कॉमन्स वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड पत्रकार इन्द्रजीत राय  India’s First and World Longest Serving Forensic Journalist
सम्बंधित खबरें

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

4 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

11 hours ago

‘दैनिक जागरण’ के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चंदेल के बेटे के लगन-सगाई समारोह में जुटे राजनेता

प्रदेश और देश के कई जाने-माने नेताओं, अधिकारियों और समाजसेवियों की मौजूदगी में इस समारोह के दौरान सामाजिक और राजनीतिक रिश्तों की मजबूती भी देखने को मिली।

12 hours ago

‘नवभारत टाइम्स’ के पूर्व संपादक मधुसूदन आनंद नहीं रहे

नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी मधुसूदन आनंद ने नवभारत टाइम्स से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी और बाद में डॉयचे वेले (जर्मनी) जैसी प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ भी जुड़े रहे।

15 hours ago

‘BDO India’ से जुड़ीं हिमिका गांगुली, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले वह तीन साल से ज्यादा समय तक नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में मार्केटिंग लीड के रूप में कार्यरत थीं।

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

13 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

14 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

7 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

15 hours ago