होम / मीडिया फोरम / इंडिया टुडे ग्रुप के कमलेश सिंह को मिला हल्दीघाटी अवॉर्ड
इंडिया टुडे ग्रुप के कमलेश सिंह को मिला हल्दीघाटी अवॉर्ड
महाराणा ऑफ मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन (FMCF) ने 15 मार्च को उदयपुर में अपना सालाना अवॉर्ड समारोह आयोजित किया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 hours ago
महाराणा ऑफ मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन (FMCF) ने 15 मार्च को उदयपुर में अपना सालाना अवॉर्ड समारोह आयोजित किया। इस दौरान इंडिया टुडे ग्रुप के वरिष्ठ पत्रकार कमलेश सिंह को प्रतिष्ठित हल्दीघाटी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह अवॉर्ड उन्हें पत्रकारिता के जरिए समाज में जागरूकता लाने और पिछले करीब 30 सालों से मीडिया में उनके योगदान के लिए दिया गया। यह सम्मान FMCF के मैनेजिंग ट्रस्टी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने प्रदान किया।
कमलेश सिंह फिलहाल इंडिया टुडे ग्रुप में कई अहम प्रोजेक्ट्स संभाल रहे हैं, जिनमें आजतक रेडियो, तीन ताल कम्युनिटी और द लल्लनटॉप शामिल हैं। खासकर उनका ‘तीन ताल’ पॉडकास्ट काफी लोकप्रिय है, जहां उनका ‘ताऊ’ वाला अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है।
FMCF के मुताबिक, कमलेश सिंह ने डिजिटल पत्रकारिता में कई नए प्रयोग किए हैं और युवा पत्रकारों को भी गाइड किया है। उनकी पत्रकारिता को हमेशा गंभीर और जिम्मेदार माना जाता है।
इस साल और भी कई लोगों को सम्मानित किया गया, जिनमें पद्म विभूषण पंडित हरि प्रसाद चौरसिया, वेदामूर्ति देवव्रत रेखे, ‘ट्री मैन ऑफ इंडिया’ मारिमुथु योगनाथन और वीर चक्र कैप्टन रिजवान मलिक शामिल हैं। वहीं विदेशी नागरिकों को दिए जाने वाला कर्नल जेम्स टॉड अवॉर्ड अमेरिका की शोधकर्ता मौली एम्मा एटकन को मिला।
हल्दीघाटी अवॉर्ड 1980 के दशक से दिया जा रहा है और इसका नाम हल्दीघाटी के ऐतिहासिक युद्ध से लिया गया है, जिसे भारतीय इतिहास में वीरता और साहस का प्रतीक माना जाता है।
टैग्स