होम / मीडिया फोरम / 1971 में पाक सेना के सरेंडर करने की खबर ब्रेक वाले वरिष्ठ पत्रकार का निधन
1971 में पाक सेना के सरेंडर करने की खबर ब्रेक वाले वरिष्ठ पत्रकार का निधन
न्यूज एजेंसी पीटीआई के पूर्व खेल संपादक के जगन्नाथ राव का रविवार को निधन हो गया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
न्यूज एजेंसी पीटीआई के पूर्व खेल संपादक के जगन्नाथ राव का रविवार को निधन हो गया। वे 78 साल के थे और पिछले छह साल से कैंसर से जूझ रहे थे।
उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी है। खेल संवाददाता होने के बावजूद राव ने 1971 में पाकिस्तानी सेना के भारतीय सेना के सामने सरेंडर करने की खबर ब्रेक की थी। इसके बाद बांग्लादेश का गठन हुआ था। राव 1964 से 2002 में सेवानिवृत्त होने तक पीटीआई के साथ रहे।
राव ने छह ओलंपिक और दो एशियाई खेलों के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम का 1982-83 का पाकिस्तान का एतिहासिक दौरा कवर किया।
टैग्स निधन न्यूज एजेंसी पीटीआई पूर्व खेल संपादक के जगन्नाथ राव