होम / मीडिया फोरम / महिला पत्रकार से झपटमारी दो बदमाशों को कुछ यूं पड़ गई भारी

महिला पत्रकार से झपटमारी दो बदमाशों को कुछ यूं पड़ गई भारी

ऑटो से जा रही दूरदर्शन की महिला पत्रकार का मोबाइल झपटना बाइक सवार दो बदमाशों को काफी भारी पड़ गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

दिल्ली में ऑटो से जा रही दूरदर्शन की महिला पत्रकार का मोबाइल झपटना बाइक सवार दो बदमाशों को काफी भारी पड़ गया। दरअसल, महिला पत्रकार ने दिलेरी दिखाते हुए न सिर्फ उन बदमाशों का ऑटो से पीछा किया, बल्कि ऑटो ड्राइवर की मदद से उन्हें दबोचकर पुलिस के हवाले भी कर दिया। घटना के दौरान महिला पत्रकार ऑटो से मालवीय नगर जा रही थीं। महिला पत्रकार की इस दिलेरी की पुलिस ने प्रशंसा की है और दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पकड़े गए आरोपितों की पहचान तुगलकाबाद (दिल्ली) निवासी संदीप और अमन के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे नशे की लत को पूरा करने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि 12 सितंबर की दोपहर करीब एक बजे एक महिला ने दो लुटेरों को पकड़ने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लुटेरों को हिरासत में ले लिया। महिला ने बताया कि वह दूरदर्शन में पत्रकार हैं। वह ऑटो से कहीं पर जा रही थीं। इस दौरान बाइक से आए दो झपटमारों ने उनका मोबाइल झपट लिया।

महिला ने दोनों आरोपितों का ऑटो से ही पीछा शुरू कर दिया। जगदंबा रोड पर अग्रवाल स्वीट के पास आरोपितों की बाइक गिर गई। इस पर महिला पत्रकार ने ऑटो ड्राइवर की मदद से दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपितों के खिलाफ गोविंदपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


टैग्स दूरदर्शन महिला पत्रकार गिरफ्तार लूट झपटमारी अपराध दबोचा
सम्बंधित खबरें

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

22 minutes ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

14 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

21 hours ago

‘दैनिक जागरण’ के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चंदेल के बेटे के लगन-सगाई समारोह में जुटे राजनेता

प्रदेश और देश के कई जाने-माने नेताओं, अधिकारियों और समाजसेवियों की मौजूदगी में इस समारोह के दौरान सामाजिक और राजनीतिक रिश्तों की मजबूती भी देखने को मिली।

22 hours ago

‘नवभारत टाइम्स’ के पूर्व संपादक मधुसूदन आनंद नहीं रहे

नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी मधुसूदन आनंद ने नवभारत टाइम्स से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी और बाद में डॉयचे वेले (जर्मनी) जैसी प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ भी जुड़े रहे।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

17 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

3 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 hour ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

23 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

14 hours ago