होम / मीडिया फोरम / 'गोस्वामी तुलसी दास सारस्वत सम्मान' से सम्मानित होंगे भाषा-विज्ञानी कमलेश कमल

'गोस्वामी तुलसी दास सारस्वत सम्मान' से सम्मानित होंगे भाषा-विज्ञानी कमलेश कमल

कमलेश कमल का जन्म बिहार राज्य के पूर्णियां जिले में हुआ। 2007 में UPSC की परीक्षा पास कर वर्तमान में झांसी में ITBP में डिप्टी कमांडेंट हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

इस वर्ष हिन्दी साहित्य एवं सेवा के क्षेत्र का राष्ट्रीय स्तरीय सम्मान 'गोस्वामी तुलसी दास सारस्वत सम्मान-2023' हिन्दी के सुप्रसिद्ध विद्वान्, व्याकरणाचार्य एवं भाषा-विज्ञानी कमलेश कमल को प्रदान किया जाएगा। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन (तुलसी भवन) द्वारा तुलसी जयंती समापन समारोह के अवसर पर दिए जाने वाले इस सम्मान के अंतर्गत स्मृति-चिह्न, श्रीफल, अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं ₹51,000 की नगद राशि दी जाएगी।

कमलेश कमल का जन्म बिहार राज्य के पूर्णियां जिले में हुआ। 2007 में UPSC की परीक्षा पास कर वर्तमान में झांसी में ITBP में डिप्टी कमांडेंट हैं। अब तक  2000 से अधिक आलेख, कविताएं, कहानियां, सम्पादकीय, आवरण-कथा, समीक्षा आदि प्रकाशित हो चुकी हैं।

हिन्दी के विभिन्न शब्दकोशों के निर्माण में इनकी महती भूमिका रही है। इनकी बेस्टसेलर पुस्तक 'भाषा-संशय-शोधन' को गृह-मंत्रालय ने अपने सभी अधीनस्थ एवं संबद्ध कार्यालयों को अधिकाधिक उपयोग करने हेतु निर्देशित किया है। इनका फेसबुक पेज 'कमल की कलम' प्रतिमाह 6-7 लाख पाठकों द्वारा पढ़ा जाता है।

सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन (तुलसी भवन) के मानद महासचिव श्री प्रसेनजित तिवारी ने बताया कि इस वर्ष यह सम्मान तुलसी जयंती समापन समारोह के अवसर पर 27 अगस्त, अपराह्न 5 बजे तुलसी भवन मुख्य सभागार में प्रदान किया जाएगा।

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आयुष मंत्रालय ने वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ झा को ITRA जामनगर में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

समाचार4मीडिया से बातचीत में सिद्धार्थ झा ने बताया कि यह संस्थान आयुष नेक्स्ट कम्युनिकेशन नेटवर्क के नाम से एक सैटेलाइट चैनल का प्रसारण करने वाला है, जो आयुष से जुड़े हुए कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा।

10 hours ago

इंडिया टीवी के मंच से बोलीं मैथिली ठाकुर: रियलिटी शो में दिल टूटता है

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में मैथिली ठाकुर ने अपने संघर्ष और सफर की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार के समर्थन और मेहनत से ही जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

1 day ago

इंडिया टीवी SHE कॉन्क्लेव: UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने की शिरकत

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और अपने पैशन के साथ मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है।

1 day ago

भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में बोले रवि किशन: लोग चलकर आते हैं, मैं रेंगकर आया

भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव में सांसद और अभिनेता रवि किशन ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि मेहनत, धैर्य और विश्वास से ही सफलता मिलती है।

1 day ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान: भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

1 day ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

11 hours ago

सुधीर चौधरी के मीडिया स्टार्टअप में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने मीडिया वेंचर 'Essprit Productions Pvt Ltd' में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

5 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

5 hours ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

3 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

5 hours ago