होम / मीडिया फोरम / मशहूर एंकर और पत्रकार चित्रा त्रिपाठी को मिला ‘बिहार गौरव अस्मिता अवॉर्ड’

मशहूर एंकर और पत्रकार चित्रा त्रिपाठी को मिला ‘बिहार गौरव अस्मिता अवॉर्ड’

चित्रा त्रिपाठी बीते दो दशक से टीवी पत्रकारिता से जुड़ी हुई हैं। बिहार पर की गई उनकी कवरेज अक्सर चर्चा का विषय बनती है। समाचार4मीडिया की ओर से चित्रा त्रिपाठी को अनेक बधाई।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

एबीपी न्यूज़ की वाइस प्रेसिडेंट और सीनियर एंकर चित्रा त्रिपाठी को बिहार गौरव अस्मिता अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवार्ड राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान ने दिया। चित्रा त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है।

उन्होंने लिखा, पटना के ऊर्जा स्टेडियम में 'BIHAR INTERNATIONAL TRADE ORGANISATIONS' के बिहार गौरव कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान जी द्वारा बिहार गौरव अस्मिता अवॉर्ड पाकर अभिभूत हूँ। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री चिराग़ पासवान और 18 अलग अलग देशों में रहकर बिहार का गौरव बढ़ाने वाले BITO के सदस्य मौजूद रहे। सभी का आभार।

आपको बता दें, चित्रा त्रिपाठी बीते दो दशक से टीवी पत्रकारिता से जुड़ी हुई हैं। बिहार पर की गई उनकी कवरेज अक्सर चर्चा का विषय बनती है। समाचार4मीडिया की ओर से चित्रा त्रिपाठी को अनेक बधाई।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘नवभारत टाइम्स’ के पूर्व संपादक मधुसूदन आनंद नहीं रहे

नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी मधुसूदन आनंद ने नवभारत टाइम्स से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी और बाद में डॉयचे वेले (जर्मनी) जैसी प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ भी जुड़े रहे।

1 hour ago

‘BDO India’ से जुड़ीं हिमिका गांगुली, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले वह तीन साल से ज्यादा समय तक नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में मार्केटिंग लीड के रूप में कार्यरत थीं।

16 hours ago

इस बड़े पद पर अब ‘Napptix’ से जुड़ीं मधुरिमा भट्टाचार्य

गेमिंग विज्ञापन कारोबार बढ़ाने पर रहेगा फोकस, Lemma और BBC समेत कई कंपनियों में निभा चुकी हैं अहम भूमिका

17 hours ago

AI और मीडिया पर कली पुरी का बड़ा संदेश, 9 बिंदुओं में रखी जिम्मेदारी की रूपरेखा

इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस-चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक सख्त और साफ संदेश दिया।

2 days ago

डॉ. अमित आर्य को मिला ‘हरियाणा गौरव सम्मान’

पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में आयोजित समारोह में सीजेआई ने किया सम्मानित।

3 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

17 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

23 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

14 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago