होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ अमेरिकी पत्रकार जोआन डिडियन का निधन, लिखी थी कई यादगार किताबें

वरिष्ठ अमेरिकी पत्रकार जोआन डिडियन का निधन, लिखी थी कई यादगार किताबें

अमेरिकी पत्रकार और प्रख्यात लेखिका जोन डिडियन का गुरुवार को 87 वर्ष की आयु में उनके न्यूयॉर्क स्थित घर में निधन हो गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

अमेरिकी पत्रकार और प्रख्यात लेखिका जोन डिडियन का गुरुवार को 87 वर्ष की आयु में उनके न्यूयॉर्क स्थित घर में निधन हो गया। वह पार्किंसंस रोग से पीड़ित थीं। डिडियन अपने समय में अमेरिकी राजनीति, संस्कृति, साहित्य पर लिखने वाली प्रसिद्ध लेखिका थीं।

डिडियन का जन्म 5 दिसंबर, 1934 को कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में हुआ था। उनके पिता फ्रैंक रीज डिडियन, आर्मी एयर कॉर्प्स में एक अधिकारी थे। 

अपनी पत्रकारिता और निबंधों में उन्होंने अपने व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन के मिश्रण वाले लेखों ने उन्हें 1960 के दशक में अमेरिका समाज के हर घर में पहुंचा दिया था।

जोन डिडियन ने ‘द ईयर ऑफ मैजिकल थिंकिंग’ और ‘स्लाउचिंग टुवार्ड्स बेथलहम’ जैसी बेहतरीन किताबें लिखीं। उनका निबंध संग्रह 'स्लाउचिंग टुवार्ड्स बेथलहम' 1968 में प्रकाशित हुआ था। तब उनके इस प्रकाशन ने धूम मचा दी थी और उन्हें आलोचकों की नजरों में स्टार बना दिया था। उनकी इस सफलता के कुछ वर्ष बाद ही उनकी दूसरी किताब ‘द व्हाइट एल्बम’ जो कि एक निबंध संग्रह थी ने अमेरिका घरों में उनके नाम को स्थापित कर दिया था।

वहीं उनकी तीसरी किताब, ‘प्ले इट ऐज इट लेज’ जो हॉलीवुड के अंदर की दुनिया के बारे में बताती थी ने उनको अमेरिका के हर घर में पहुंचा दिया था। एक हॉलीवुड सोशलाइट, पटकथा लेखक, निबंधकार और उपन्यासकार के रूप में अपने अच्छे दिनों के बाद उनके आखरी समय में हुई कुछ दु:खद और दोहरी त्रासदी ने तोड़ कर रख दिया था। 

दरअसल डिडियन जब 69 वर्ष की थीं, तभी उनके पति (पटकथा लेखक जॉन ग्रेगरी ड्यून) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। उसके दो वर्षों से भी कम समय में उनकी बेटी की 39 वर्ष की उम्र में एक बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बारे में उन्होंने 2011 में अपनी आत्मकथा ‘ब्लू नाइट्स’ में अपने जीवन के इस दुखद नुकसान से उन पर पड़े प्रभाव के बारे में दुनिया को बताया था।

डिडियन ने कई लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार जीते और 2006 में अपने पति जॉन ड्यून की मृत्यु के बाद वे ‘द ईयर ऑफ मैजिकल थिंकिंग’ के लिए पुलित्जर फाइनलिस्ट रहीं। 


टैग्स अमेरिकी पत्रकार जोन डिडियन प्रसिद्ध लेखिका
सम्बंधित खबरें

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

4 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

11 hours ago

‘दैनिक जागरण’ के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चंदेल के बेटे के लगन-सगाई समारोह में जुटे राजनेता

प्रदेश और देश के कई जाने-माने नेताओं, अधिकारियों और समाजसेवियों की मौजूदगी में इस समारोह के दौरान सामाजिक और राजनीतिक रिश्तों की मजबूती भी देखने को मिली।

12 hours ago

‘नवभारत टाइम्स’ के पूर्व संपादक मधुसूदन आनंद नहीं रहे

नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी मधुसूदन आनंद ने नवभारत टाइम्स से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी और बाद में डॉयचे वेले (जर्मनी) जैसी प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ भी जुड़े रहे।

15 hours ago

‘BDO India’ से जुड़ीं हिमिका गांगुली, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले वह तीन साल से ज्यादा समय तक नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में मार्केटिंग लीड के रूप में कार्यरत थीं।

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

13 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

14 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

7 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

15 hours ago