होम / मीडिया फोरम / पत्रकारों के लिए प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स जीतने का सुनहरा मौका, करें आवेदन
पत्रकारों के लिए प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स जीतने का सुनहरा मौका, करें आवेदन
पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिए जाते हैं ये अवॉर्ड्स
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र की ओर से नारद सम्मान 2019 के लिए पत्रकारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे पत्रकारों को ये अवॉर्ड्स विभिन्न कैटेगरी में दिए जाएंगे। इच्छुक पत्रकार इन अवॉर्ड्स के लिए एक जनवरी 2018 से 31 दिसंबर 2018 तक किए गए अपने बेहतरीन कार्यों का ब्योरा जमा करा सकते हैं।
इस अवॉर्ड के लिए आवेदक का दिल्ली-एनसीआर का निवासी होना चाहिए और आवेदन अथवा नॉमिनेशन के दौरान उसकी रिपोर्टिंग दिल्ली-एनसीआर से होनी चाहिए। अवॉर्ड्स के लिए चयनित होने पर आवेदक को स्थायी निवास का प्रमाण पत्र देना होगा। इस अवॉर्ड के लिए किसी तरह की एंट्री फीस नहीं है। सभी एंट्रीज ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। सभी एंट्रीज 20 जून 2019 तक जमा हो जानी चाहिए।
इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने और फॉर्म भरने के लिए इच्छुक पत्रकार यहां क्लिक करें-
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स पत्रकार अवॉर्ड्स पुरस्कार नारद सम्मान इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र