होम / मीडिया फोरम / सुमाया ग्रुप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, 35.22 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज

सुमाया ग्रुप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, 35.22 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुमाया ग्रुप (Suumaya Group) से जुड़े मामले में करीब 35.22 करोड़ रुपये की संपत्तियां फ्रीज कर दी हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुमाया ग्रुप (Suumaya Group) से जुड़े मामले में करीब 35.22 करोड़ रुपये की संपत्तियां फ्रीज कर दी हैं। ED का आरोप है कि ‘Need to Feed’ नाम की योजना के नाम पर जुटाया गया पैसा गलत तरीके से दूसरी जगह भेजा गया, उसे घुमाया गया और कंपनी का टर्नओवर व शेयर कीमतें बढ़ाने में इस्तेमाल किया गया।

ED ने 14 जनवरी 2025 को जारी बयान में बताया कि जिन संपत्तियों को फ्रीज किया गया है, उनमें बैंक बैलेंस, डीमैट अकाउंट, म्यूचुअल फंड निवेश और दो अचल संपत्तियां शामिल हैं। एजेंसी इस मामले में करीब 137 करोड़ रुपये के गबन की जांच कर रही है, जो कथित तौर पर भविष्य में फायदे का लालच देकर ‘Need to Feed’ कार्यक्रम के नाम पर जुटाए गए थे।

यह जांच मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी। एफआईआर में Suumaya Industries Ltd और उसके प्रमोटर्स पर धोखाधड़ी और पैसों की हेराफेरी के आरोप लगाए गए हैं। ED का कहना है कि आरोपियों ने एक वेलफेयर प्रोग्राम के नाम पर फायदे का वादा किया, लेकिन वह कभी पूरा नहीं किया गया।

जांच में सामने आया है कि सुमाया ग्रुप और उससे जुड़े लोगों ने हरियाणा सरकार के एक फर्जी कॉन्ट्रैक्ट का हवाला देकर पैसा जुटाया। इस पैसे को बाद में असली बिजनेस टर्नओवर के तौर पर दिखाया गया। ED के मुताबिक, Suumaya के प्रमोटर उशिक गाला ने यह पैसा एजेंट के जरिए दिल्ली और हरियाणा की फर्जी एग्रो ट्रेडर कंपनियों में भेजा। इन कंपनियों के जरिए दिखाया गया कि कृषि खरीद हो रही है, जबकि असल में कोई खरीद नहीं हुई।

ED का आरोप है कि फर्जी बिल और ट्रक की रसीदें बनाकर करीब 5,000 करोड़ रुपये के फर्जी लेन-देन दिखाए गए। जांच एजेंसी का कहना है कि इनमें से सिर्फ करीब 10 फीसदी लेन-देन ही असली था। इन फर्जी सौदों से कंपनी का टर्नओवर और वित्तीय स्थिति जरूरत से ज्यादा बड़ी दिखायी गई।

आंकड़ों के मुताबिक, Suumaya का टर्नओवर 2019-20 में करीब 210 करोड़ रुपये था, जो 2021-22 में बढ़कर लगभग 6,700 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसी दौरान कंपनी के शेयरों में भी तेज उछाल आया, जिससे निवेशकों को गुमराह करने का आरोप है।

इससे पहले ED ने मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम में 19 जगहों पर छापेमारी की थी, जहां से 3.9 करोड़ रुपये की संपत्तियां और बड़ी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए गए थे। इन्हीं जांचों के बाद 17 नवंबर 2025 को प्रमोटर उशिक गाला को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

इस पूरे मामले में यह भी सामने आया है कि Dentsu Communications India ने जांच के दौरान अधिकारियों को अहम जानकारियां दी थीं, जिससे पैसों के लेन-देन की कड़ियां जोड़ने में मदद मिली।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आयुष मंत्रालय ने वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ झा को ITRA जामनगर में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

समाचार4मीडिया से बातचीत में सिद्धार्थ झा ने बताया कि यह संस्थान आयुष नेक्स्ट कम्युनिकेशन नेटवर्क के नाम से एक सैटेलाइट चैनल का प्रसारण करने वाला है, जो आयुष से जुड़े हुए कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा।

7 hours ago

इंडिया टीवी के मंच से बोलीं मैथिली ठाकुर: रियलिटी शो में दिल टूटता है

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में मैथिली ठाकुर ने अपने संघर्ष और सफर की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार के समर्थन और मेहनत से ही जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

1 day ago

इंडिया टीवी SHE कॉन्क्लेव: UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने की शिरकत

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और अपने पैशन के साथ मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है।

1 day ago

भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में बोले रवि किशन: लोग चलकर आते हैं, मैं रेंगकर आया

भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव में सांसद और अभिनेता रवि किशन ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि मेहनत, धैर्य और विश्वास से ही सफलता मिलती है।

1 day ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान: भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

1 day ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

8 hours ago

सुधीर चौधरी के मीडिया स्टार्टअप में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने मीडिया वेंचर 'Essprit Productions Pvt Ltd' में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

2 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

2 hours ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

23 minutes ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

2 hours ago