होम / मीडिया फोरम / दूरदर्शन के पूर्व सलाहकार व कृषि पत्रकार अनुराग शर्मा का निधन
दूरदर्शन के पूर्व सलाहकार व कृषि पत्रकार अनुराग शर्मा का निधन
वरिष्ठ पत्रकार और दूरदर्शन के पूर्व सलाहकार अनुराग शर्मा का निधन हो गया है। वह कृषि, पर्यावरण और विज्ञान से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
वरिष्ठ पत्रकार और दूरदर्शन के पूर्व सलाहकार अनुराग शर्मा का निधन हो गया है। वह कृषि, पर्यावरण और विज्ञान से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते थे।
अनुराग शर्मा का दूरदर्शन से जुड़ाव एक दशक से भी अधिक समय तक रहा। इस दौरान उन्होंने किसानों से जुड़ी खबरों और कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी। वह डीडी किसान चैनल की स्थापना में अहम भूमिका निभाने वालों में शामिल थे।
उनके निधन से मीडिया और विशेष रूप से कृषि पत्रकारिता से जुड़े लोगों में शोक की लहर है।
टैग्स