होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे ‘आज’ समाचार पत्र समूह के निदेशक शाश्वत विक्रम गुप्त
नहीं रहे ‘आज’ समाचार पत्र समूह के निदेशक शाश्वत विक्रम गुप्त
कई दिनों से बीमार शाश्वत का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां शुक्रवार को उन्होंने आखिरी सांस ली
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘आज’ समाचार पत्र समूह के निदेशक और प्रधान संपादक शार्दूल विक्रम गुप्त के बड़े बेटे शाश्वत विक्रम गुप्त का शुक्रवार को निधन हो गया। करीब 47 वर्ष के शाश्वत कई दिनों से बीमार चल रहे थे और वाराणसी स्थित एक निजी चिकित्सालय में उनका इलाज चल रहा था।
उनका अंतिम संस्कार 24 अप्रैल को हरिश्चन्द्र घाट पर होगा। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री, एक पुत्र सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।
शाश्वत की प्रारंभिक शिक्षा अजमेर (राजस्थान) में मेयो कालेज (Mayo College) से हुई थी। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से बी.काम.आनर्स की डिग्री ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें मूर्तिकला और संगीतका विशेष शौक था। उन्होंने अपने अध्ययन के लिए व्यक्तिगत लाइब्रेरी भी बना रखी थी।
टैग्स निधन कोरोना कोविड-19 आज शार्दूल विक्रम गुप्त शाश्वत विक्रम गुप्त