होम / मीडिया फोरम / यूपी के सीएम और विधानसभा अध्यक्ष से मिले IIMC के महानिदेशक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

यूपी के सीएम और विधानसभा अध्यक्ष से मिले IIMC के महानिदेशक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

इस मुलाकात के दौरान आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने भारतीय जनसंचार संस्थान द्वारा किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की दी जानकारी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ (IIMC) के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को आईआईएमसी की वर्तमान शैक्षिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों की जानकारी दी।

प्रो. द्विवेदी ने संस्थान की भविष्य की योजनाओं के विषय में भी मुख्यमंत्री से चर्चा की। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने मीडिया शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्रों में किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए भारतीय जनसंचार संस्थान और प्रो. द्विवेदी की प्रशंसा की।

इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रो. द्विवेदी यशस्वी पत्रकार और लेखक हैं, ऐसे बौद्धिक योद्धा निश्चय ही नई पीढ़ी के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रो. द्विवेदी को पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वे जिस भी संस्थान में रहे, उसे अपनी कर्तव्यपरायणता और कर्मठता से प्रगति की राह पर आगे बढ़ाया है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनसंचार संस्थान ने अपने पुस्तकालय का नाम भारत में हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले पं. युगल किशोर शुक्ल के नाम पर रखकर मिसाल पेश की है। इसके लिए प्रो. संजय द्विवेदी प्रशंसा के पात्र हैं। बता दें कि आईआईएमसी का यह पुस्तकालय हिंदी पत्रकारिता के प्रवर्तक पं. शुक्ल के नाम पर देश का पहला स्मारक है। गौरतलब है कि हृदय नारायण दीक्षित उसी उन्नाव क्षेत्र से विधायक हैं, जहां पं. युगल किशोर शुक्ल का जन्म हुआ था।


टैग्स योगी आदित्यनाथ आईआईएमसी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन भारतीय जनसंचार संस्थान प्रो. संजय द्विवेदी मुख्यमंत्री सीएम हृदय नारायण दीक्षित
सम्बंधित खबरें

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 hours ago

‘दैनिक जागरण’ के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चंदेल के बेटे के लगन-सगाई समारोह में जुटे राजनेता

प्रदेश और देश के कई जाने-माने नेताओं, अधिकारियों और समाजसेवियों की मौजूदगी में इस समारोह के दौरान सामाजिक और राजनीतिक रिश्तों की मजबूती भी देखने को मिली।

4 hours ago

‘नवभारत टाइम्स’ के पूर्व संपादक मधुसूदन आनंद नहीं रहे

नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी मधुसूदन आनंद ने नवभारत टाइम्स से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी और बाद में डॉयचे वेले (जर्मनी) जैसी प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ भी जुड़े रहे।

7 hours ago

‘BDO India’ से जुड़ीं हिमिका गांगुली, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले वह तीन साल से ज्यादा समय तक नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में मार्केटिंग लीड के रूप में कार्यरत थीं।

22 hours ago

इस बड़े पद पर अब ‘Napptix’ से जुड़ीं मधुरिमा भट्टाचार्य

गेमिंग विज्ञापन कारोबार बढ़ाने पर रहेगा फोकस, Lemma और BBC समेत कई कंपनियों में निभा चुकी हैं अहम भूमिका

23 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

5 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

7 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 hours ago