होम / मीडिया फोरम / ताज प्रेस क्लब: चुनाव के लिए इन पत्रकारों ने ठोंकी ताल

ताज प्रेस क्लब: चुनाव के लिए इन पत्रकारों ने ठोंकी ताल

अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए होना है चुनाव, 13 नवंबर की सुबह होगा मतदान, उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे नतीजे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘ताज प्रेस क्लब’ आगरा में निर्वाचन सत्र 2022-24 के लिए विभिन्न पदों पर होने वाले चुनावों के लिए प्रत्याशियों ने ताल ठोंकते हुए अपनी कमर कस ली है। यहां अध्यक्ष-1, उपाध्यक्ष-3, महासचिव-1, सचिव-3, कोषाध्यक्ष-1 और कार्यकारिणी सदस्य के 11 पदों पर 13 नवंबर को चुनाव होना है। इससे पहले आठ नवंबर को नाम वापसी के अंतिम दिन चुनाव मैदान से हटने का फैसला लेते हुए कुछ दावेदारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। बता दें कि 13 नवंबर को मतदान के बाद उसी दिन शाम को मतगणना होगी और तभी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

अब अध्यक्ष पद के लिए देशदीपक तिवारी, सुनयन शर्मा, अशोक अग्निहोत्री और भुवनेश श्रोत्रिय यानी कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए सात प्रत्याशियों- मनोज मिश्रा, डॉ. भानु प्रताप सिंह, मोहनलाल जैन, अनुपम चतुर्वेदी, रमेश राय, आशीष भटनागर और आदर्श नंदन गुप्त ने अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं, महासचिव के एक पद के लिए छह प्रत्याशी- प्रभजोत कौर, केपी सिंह, विवेक कुमार जैन, आलोक कुलश्रेष्ठ, महेश धाकड़ और अधर शर्मा ने अपनी दावेदारी पेश की है। सचिव के तीन पदों के लिए सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें पवन तिवारी, मुनीन्द्र शंकर त्रिवेदी, राजीव दाधीच, यतीश लवानिया, वीरेंद्र गोस्वामी, एमडी खान और आलोक द्विवेदी शामिल हैं।

कोषाध्यक्ष के एक पद पर चार प्रत्याशियों-पीयूष शर्मा, मनोज मित्तल, रामनिवास शर्मा और लाखन सिंह बघेल ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के 11 पदों के लिए 19 प्रत्याशी- अमित पाठक, संदीप जैन, शरद शर्मा प्रथम, शरद शर्मा द्वितीय, नरेंद्र प्रताप सिंह, जयसिंह वर्मा, डॉ. एमसी शर्मा, महेश शर्मा, श्यामल गांगुली, शिवप्रकाश भार्गव, जगत नारायन शर्मा, राजेश दीक्षित, अरुण रावत, हरिओम रावत, शशिकांत मिश्रा, रामहेत शर्मा, मनोज गोयल, सूर्य प्रकाश शर्मा व राजेश शर्मा चुनाव मैदान में हैं।

इन्होंने लिए पर्चे वापस: ‘ताज प्रेस क्लब’ के पूर्व अध्यक्ष ओम ठाकुर ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी देशदीपक तिवारी के समर्थन में पर्चा वापस लिया है। इसके साथ ही आदर्श नंदन गुप्त ने सचिव, मोहनलाल जैन ने सचिव और कार्यकारिणी सदस्य, श्यामल गांगुली ने सचिव पद से पर्चा वापस ले लिया। रामहेत शर्मा ने मोहनलाल जैन की ओर से पर्चा वापस लेने के लिए आवेदनपत्र लिए।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के नामांकन को लेकर हुआ हंगामा: अध्यक्ष पद के प्रत्याशी देशदीपक तिवारी के नामांकन पर आपत्ति आने के बाद खूब हंगामा हुआ, हालांकि, उनका पर्चा निरस्त नहीं हुआ। दरअसल, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी देशदीपक तिवारी की प्रत्याशिता पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अशोक अग्निहोत्री ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि देशदीपक तिवारी का नाम तकनीकी त्रुटि से पुरानी सूची में शामिल हुआ है, जबकि वह नए मतदाता हैं, इसलिए चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। वहीं, देशदीपक तिवारी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि अब आपत्ति का कोई मतलब नहीं है। उनका समर्थन ओम ठाकुर, ठाकुर पवन सिंह और आलोक कुलश्रेष्ठ ने किया। निर्वाचन अधिकारी विनोद भारद्वाज, राजीव सक्सेना का कहना था कि वह कोई निर्णय नहीं कर रहे हैं। यह आपत्ति जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी जाएगी। जिलाधिकारी जो निर्णय लेंगे, वह स्वीकार होगा। इसी बात पर विवाद हो गया। पक्षपात की भी बात कही जाने लगी। अंत में यह पाया गया कि मतदाता सूची को अब बदला नहीं जा सकता है। इसलिए आपत्ति को निरस्त कर दिया गया।

पूर्व अध्यक्ष ओम ठाकुर ने अपना नामांकन लिया वापस, देशदीपक को दिया समर्थन: ‘ताज प्रेस क्लब’ के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार ओम ठाकुर ने इस बार चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है। मंगलवार को नाम वापसी के दिन अपना नाम वापस लेते हुए ओम ठाकुर ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी देशदीपक तिवारी को अपना समर्थन दिया है।

ओम ठाकुर का कहना है, ‘अध्यक्ष पद के प्रत्याशी देशदीपक तिवारी स्थानीय एवं राष्ट्रीय समाचार पत्रों के वार्किंग जर्नलिस्टों के ग्रुप से जुड़े हुए हैं। उनके ग्रुप ने क्लब के मेरे पुराने और नए समर्थकों से वायदा किया है कि वे शासन और प्रशासन की मदद से ताज प्रेस क्लब की दशा और दिशा में क्रांतिकारी परिवर्तन करेंगे और आर्थिक अपराध में शामिल क्लब में घुसे माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। ऐसे में मेरे ग्रुप का चुनाव लड़ने का कोई अर्थ नहीं रह गया है, क्योंकि देशदीपक तिवारी हमारे सपनों को पूर करेंगे। हर कार्य में मैं और मेरा ग्रुप उनका हमकदम रहेगा।

मैं देशदीपक तिवारी और पहली बार क्लब के चुनाव में उत्साह से भाग लेने वाने वार्किंग जर्नलिस्टों के ग्रुप को अपना पूर्ण समर्थन देता हूं। क्लब के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मैं देशदीपक तिवारी के पक्ष में अध्यक्ष पद से अपना नाम वापस लेता हूं।’


टैग्स पत्रकार आगरा चुनाव ताज प्रेस क्लब ओम ठाकुर
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 day ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

2 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

2 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

2 hours ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

3 hours ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

3 hours ago