होम / मीडिया फोरम / इन 'खास दिनों' में एबीपी न्यूज नेटवर्क ने नंबर वन की कुर्सी पर फिर बनाई जगह

इन 'खास दिनों' में एबीपी न्यूज नेटवर्क ने नंबर वन की कुर्सी पर फिर बनाई जगह

इस बारे में एबीपी न्यूज नेटवर्क के सीईओ अविनाश पांडे का कहना है कि हम लगातार इस दिशा में काम करना जारी रखेंगे, ताकि दर्शक हमारे काम से हमेशा खुश रहें।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्‍ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया के अनुसार, ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ (ANN) ने 12वें से 19वें हफ्ते के बीच बड़ी खबरों के लिहाज से कई महत्वपूर्ण दिनों में नंबर वन न्यूज नेटवर्क के रूप में फिर अपनी जगह बनाई है।

रेटिंग के अनुसार, एबीपी न्यूज नेटवर्क जनता कर्फ्यू (22 मार्च), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहले लॉकडाउन की घोषणा (24 मार्च) , पीएम द्वारा दूसरे लॉकडाउन की घोषणा (14 अप्रैल) और गृह मंत्रालय द्वारा तीसरे लॉकडाउन की घोषणा (1 May) वाले दिन टॉप नेटवर्क की लिस्ट में नंबर एक पर रहा है।   

यही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एकजुटता दिखाने के मौके पर पूरे देश में जब दीये जलाए गए थे (5 April 2020), उस दिन भी यह नेटवर्क नंबर वन (Source BARC, TG- NCCS 15+, Mkt- HSM, Gross Imp (in Mn), 05 Apr, TB- 2100-2200 Hrs) रहा था।  

इसके साथ ही एबीपी न्यूज नेटवर्क ने अपनी रीजनल चैनल्स जैसे-एबीपी आनंदा, एबीपी माझा, एबीपी अस्मिता और एबीपी गंगा के द्वारा प्रमुख शहरी और ग्रामीण मार्केट्स में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है। इन चैनल्स पर व्युअर्स स्थानीय खबरों से जुड़े रहते हैं और उनसे जुड़े अपडेट्स हासिल कर सकते हैं।

इस बारे में नेटवर्क की ओर से कहा गया है कि महामारी के विकराल और भयावह रूप को देखते हुए देश में लोगों के लिए कंटेंट और न्यूज का उपभोग (news-consumption) बहुत आवश्यक हो गया है। इस जरूरत को देखते हुए नेटवर्क ने कंटेंट को लेकर कई नई पहल की हैं। एबीपी गंगा पर ‘Corona Ke Karam Yodha’, एबीपी न्यूज पर ‘Sachchai ka Sensex’ और एबीपी आनंदा पर ‘Suman De’ को दर्शकों ने काफी सराहा है और लीडरशिप पोजीशन तक पहुंचने में इनका अहम योगदान है।      

इस बारे में एबीपी न्यूज नेटवर्क के सीईओ अविनाश पांडे का कहना है, ‘महामारी के इस दौर में जब चारों ओर अनिश्चतता का माहौल है, हम लगातार काम कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित कर सकें कि लोगों को न्यूज अपडेट्स मिलते रहें और वे हमसे लगातार जुड़े रहें। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि हम देश के लिए अपने मौलिक कर्तव्य को पूरा करने में सफल रहे हैं। हम लगातार इस दिशा में काम करना जारी रखेंगे, ताकि दर्शक हमारे काम से हमेशा खुश रहें।’


टैग्स एबीपी न्यूज पीएम मोदी बार्क एएनएन लॉकडाउन 2.0 लॉकडाउन 3.0
सम्बंधित खबरें

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 hour ago

‘दैनिक जागरण’ के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चंदेल के बेटे के लगन-सगाई समारोह में जुटे राजनेता

प्रदेश और देश के कई जाने-माने नेताओं, अधिकारियों और समाजसेवियों की मौजूदगी में इस समारोह के दौरान सामाजिक और राजनीतिक रिश्तों की मजबूती भी देखने को मिली।

2 hours ago

‘नवभारत टाइम्स’ के पूर्व संपादक मधुसूदन आनंद नहीं रहे

नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी मधुसूदन आनंद ने नवभारत टाइम्स से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी और बाद में डॉयचे वेले (जर्मनी) जैसी प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ भी जुड़े रहे।

6 hours ago

‘BDO India’ से जुड़ीं हिमिका गांगुली, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले वह तीन साल से ज्यादा समय तक नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में मार्केटिंग लीड के रूप में कार्यरत थीं।

21 hours ago

इस बड़े पद पर अब ‘Napptix’ से जुड़ीं मधुरिमा भट्टाचार्य

गेमिंग विज्ञापन कारोबार बढ़ाने पर रहेगा फोकस, Lemma और BBC समेत कई कंपनियों में निभा चुकी हैं अहम भूमिका

21 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

1 hour ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 hour ago