होम / मीडिया फोरम / न्यूज एंकर व विडियो एडिटर के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उठाया गया अब ये कदम
न्यूज एंकर व विडियो एडिटर के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उठाया गया अब ये कदम
कोरोनावायरस (कोविड-19) के खिलाफ ‘जंग’ में जुटे कई पत्रकार अब तक इसकी चपेट में आकर संक्रमित हो चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
कोरोनावायरस (कोविड-19) के खिलाफ ‘जंग’ में जुटे कई पत्रकार अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं। तमिलनाडु में एक्काटुथांगल (Ekkattuthangal) स्थित एक न्यूज चैनल के एंकर/प्रड्यूसर और विडियो एडिटर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद यहां हड़कंप मचा हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये दोनों लोग जिन साथियों के संपर्क में आए थे, जांच के लिए अब उनके नमूने लिए गए हैं। बताया जाता है कि कुछ अन्य लोगों के भी कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका है, लेकिन अभी इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
टैग्स कोविड-19 कोरोनावायरस चेन्नई