होम / मीडिया फोरम / किताब का दावा, जो बाइडेन ने मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक को कहा था ‘खतरनाक आदमी’
किताब का दावा, जो बाइडेन ने मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक को कहा था ‘खतरनाक आदमी’
मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक (Rupert Murdoch) के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की एक कथित टिप्पणी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
बताया जाता है कि किताब में यह भी खुलासा किया गया है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ‘फॉक्स न्यूज‘ का ‘मूल्यांकन‘ संयुक्त राज्य में सबसे विनाशकारी ताकतों (as one of the most destructive forces in the United States) में से एक के रूप में किया था। किताब के अनुसार, बाइडेन ने वर्ष 2021 के मध्य में कहा था कि ‘न्यूज कॉर्प’ (News Corp) के चेयरमैन रूपर्ट मर्डोक इस दुनिया के सबसे खतरनाक आदमी (the world’s most dangerous man) हैं।
गौरतलब है कि बाइडेन कभी-कभी फॉक्स के व्हाइट हाउस के संवाददाता पीटर डूसी के साथ उलझ जाते हैं। जनवरी में उन्होंने पीटर डूसी (Peter Doocy) पर कुछ टिप्पणी भी कर दी थी। इसके बाद आलोचना होने पर बाइडेन ने उन्हें माफी मांगने के लिए बुलाया था।
हालांकि, बाइडेन ने सार्वजनिक रूप से कभी भी मर्डोक के बारे में बात नहीं की है। ऐसे में माना जाता है कि यह किताब तमाम तरह के विवादों को जन्म देगी और काफी चर्चा का विषय बनेगी। वहीं, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने किताब के दावे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
टैग्स रूपर्ट मर्डोक अमेरिकी राष्ट्रपति न्यूज कॉर्प जो बाइडेन