होम / मीडिया फोरम / महिला एंकर की फर्जी प्रोफाइल बनाकर छवि बिगाड़ने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
महिला एंकर की फर्जी प्रोफाइल बनाकर छवि बिगाड़ने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने एक महिला न्यूज एंकर की फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर आपत्तिजनक और गलत कंटेंट पोस्ट करने के आरोप में मुंबई से एक 40 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
दिल्ली पुलिस ने एक महिला न्यूज एंकर की फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर आपत्तिजनक और गलत कंटेंट पोस्ट करने के आरोप में मुंबई से एक 40 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चेत कमल प्रकाश के रूप में हुई है, जो जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है और मुंबई में रहता था।
महिला एंकर ने पुलिस में शिकायत की थी कि उसके नाम से कई फर्जी प्रोफाइल बनाकर गलत और भद्दी बातें पोस्ट की जा रही हैं। इतना ही नहीं, उसे एक फोन कॉल भी आया जिसमें उसकी कुछ हफ्तों में होने वाली शादी को खराब करने की धमकी दी गई थी।
डीसीपी (आउटर नॉर्थ) हरेश्वर स्वामी के अनुसार, मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए टेक्निकल सर्विलांस लगाया गया। जांच में पता चला कि आरोपी मुंबई के सहार गांव में छिपा हुआ है। पुलिस टीम वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और लैपटॉप भी जब्त किया है। दोनों डिवाइस फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है।
टैग्स