होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या, पोल्ट्री फार्म से मिला शव

वरिष्ठ पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या, पोल्ट्री फार्म से मिला शव

बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। इस बीच सुपौल से एक बड़ी खबर सामने आयी है। यहां एक पत्रकार की हत्या कर दी गयी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। इस बीच सुपौल से एक बड़ी खबर सामने आयी है। यहां एक पत्रकार की हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा कि पत्रकार महाशंकर पाठक की पीट-पीटकर हत्या की गई। अपराधियों ने खुलेआम इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है।   

जानकारी के मुताबिक, सुपौल जिला के हुलास गांव स्थित पोल्ट्री फार्म से बिहार के वरिष्ठ पत्रकार महाशंकर का शव बरामद किया गया है। महाशंकर ‘सौभाग्य मिथिला’, ‘राष्ट्रीय प्रसंग’ समेत कई संस्थानों से जुड़े रहे। वे खुद भी ‘आर्यव्रत प्रसंग’ नाम से पत्रिका निकालते थे। इसी बीच उन्होंने पोल्ट्री फार्म शुरू किया। ये फार्म राघोपुर थाना इलाके के राधानगर गांव के पास स्थित है। 

बता दें कि पत्रकार महाशंकर की हत्या का आरोप फार्म में काम करने वाले एक दंपती पर लगा है। वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि किसी बात पर अपने ही कर्मचारी से उनकी अनबन हो गई। रविवार सुबह जब वे फार्म पर पहुंचे तो कई घंटों तक वापस नहीं लौटे। कुछ देर के बाद लोगों ने पाया कि फार्म में बाहर से ताला मारा हुआ है।  घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। आरोपी ने बेलचा से सिर पर कई वार कर महाशंकर को गंभीर रूप घायल कर दिया था, जिसके बाद  महाशंकर घायल अवस्था में अंदर अचेत पड़े हुए हैं। बेहतर इलाज के लिए उनको स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।  

महाशंकर पाठक का शव मिलते ही पुलिस टीम जांच में जुट गई है। वहीं बताया ये जा रहा कि महाशंकर पाठक के पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले एक दंपती गुड्डू और उसकी पत्नी सविता ने वारदात को अंजाम दिया है। फार्म में काम करने वाले कर्मियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले ही महाशंकर पाठक ने इस दंपती को अंडों की चोरी के आरोप पर फटकार लगाई थी।

बताया जा राह कि ये दंपती फार्म में ही रहा करता था। आशंका जताई जा रही कि जिस तरह से उन्हें फटकार लगाई गई थी उसी से नाराज होकर दंपती ने पोल्ट्री फार्म मालिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कुछ भी साफ तौर से नहीं कहा है। मामले की जांच की जा रही है। इन्वेस्टिगेशन के बाद बाद ही अधिकारी इस पर कुछ स्पष्ट तौर पर कहेंगे। आरोपी दंपती की तलाश की जा रही है।


टैग्स पत्रकार बिहार हत्या महाशंकर पाठक सुपौल पोल्ट्री फार्म
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

2 days ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

2 days ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

2 days ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

3 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

DNPA कॉन्क्लेव 2026: ग्लोबल लीडर्स ने AI के असर व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर की चर्चा

डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने हिस्सा लिया और तेजी से बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारिता के भविष्य पर खुलकर चर्चा की।

15 minutes ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: टेक्नोलॉजी और रेगुलेशन के दौर में डिजिटल मीडिया का नया रोडमैप

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) की चेयरपर्सन और मनोरमा ऑनलाइन की सीईओ मरियम मैमन मैथ्यू ने गुरुवार को DNPA कॉन्क्लेव की शुरुआत की।

6 minutes ago

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

22 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

20 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

20 hours ago