होम / मीडिया फोरम / गुवाहाटी में महिला एंकर की ऑफिस में मौत, 5 दिसंबर को होने वाली थी शादी
गुवाहाटी में महिला एंकर की ऑफिस में मौत, 5 दिसंबर को होने वाली थी शादी
असम के गुवाहाटी से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 27 साल की महिला न्यूज एंकर ऋतु मोनी रॉय अपने ऑफिस में मृत मिलीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
असम के गुवाहाटी से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 27 साल की महिला न्यूज एंकर ऋतु मोनी रॉय अपने ऑफिस में मृत मिलीं। उनका शव न्यूज रूम के भीतर पंखे से लटका हुआ पाया गया और पुलिस को वहां से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतु मोनी की शादी 5 दिसंबर को होने वाली थी और वह इसकी तैयारियों में लगी थीं। लेकिन परिवार को शक है कि शायद आर्थिक तनाव की वजह से उन्होंने ये कदम उठाया।
यह घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। ऋतु मोनी गुवाहाटी के क्रिश्चियन बस्ती इलाके में स्थित एक लोकल न्यूज पोर्टल में काम करती थीं। जिन दिनों घर में शादी की खुशी होनी चाहिए थी, उन दिनों अब मातम पसर गया है।
पुलिस ने बताया कि ऑफिस में ही उनका शव मिला और मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस का कहना है कि असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।
सुसाइड नोट में ऋतु मोनी ने लिखा है कि उन्होंने ये फैसला सबकी खुशी के लिए लिया और लिखा कि वे उसके बिना अच्छे से रहें और उसे माफ कर दें।
इस घटना के बाद मीडिया इंडस्ट्री में मानसिक तनाव और काम के दबाव को लेकर फिर से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उनके साथियों ने बताया कि ऋतु मोनी बेहद प्रतिभाशाली और मेहनती थीं और अपनी शादी को लेकर बहुत खुश थीं।
टैग्स