अमृता पुरकायस्थ ने यूनिलीवर में ओजिवा और लिक्विड आई.वी. के लिए चीफ मार्केटिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाली है। मुंबई से वह दोनों वेलबीइंग ब्रांड्स की मार्केटिंग का नेतृत्व करेंगी।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अमृता पुरकायस्थ (Amrita Purkayastha) ने यूनिलीवर (Unilever) में ओजिवा (OZiva) और लिक्विड आई.वी. (Liquid I.V.) के लिए चीफ मार्केटिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाली है। मुंबई में रहकर वह दोनों वेलबीइंग ब्रांड्स की मार्केटिंग का नेतृत्व करेंगी।
इस नई भूमिका से पहले पुरकायस्थ जनवरी 2024 से अगस्त 2026 तक यूनिलीवर में सीनियर ग्लोबल ब्रांड लीड-ट्रेसेमे (TRESemmé) के पद पर कार्यरत थीं। इस दौरान उन्होंने दक्षिण एशिया के लिए ब्रांड स्ट्रैटेजी, कम्युनिकेशन और इनोवेशन की जिम्मेदारी संभाली।
इससे पहले जनवरी 2022 से दिसंबर 2023 तक वह लैक्मे (Lakmé) में मार्केटिंग मैनेजर रहीं। यूनिलीवर से पहले पुरकायस्थ ने जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Zee Entertainment Enterprises Limited) के साथ करीब तीन साल काम किया।
उन्होंने मई 2021 से जनवरी 2022 तक एसोसिएट डायरेक्टर और फरवरी 2019 से अप्रैल 2021 तक ब्रांड लीड-जी टीवी (Zee TV) के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने कंटेंट और चैनल मार्केटिंग का नेतृत्व किया।
पुरकायस्थ के पास गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Godrej Consumer Products Limited) के साथ छह साल से अधिक समय का अनुभव भी है।
ईशांत जिंदल ने अगस्त्य एनर्जी इंडस्ट्रीज में हेड ऑफ ब्रांडिंग एंड मार्केटिंग कम्युनिकेशन की जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले वह करीब छह साल तक अडानी ग्रुप से जुड़े रहे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ईशांत जिंदल (Eshant Jindal) ने अगस्त्य एनर्जी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (Agastya Energy Industries Pvt Ltd) में हेड ऑफ ब्रांडिंग एंड मार्केटिंग कम्युनिकेशन (Head of Branding & Marketing Communication) के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की।
इस नियुक्ति से पहले जिंदल करीब छह साल तक अडानी ग्रुप (Adani Group) के साथ जुड़े रहे। उनके पास ब्रांड मैनेजमेंट, डिजिटल मार्केटिंग और मार्केटिंग कम्युनिकेशंस में 12 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने ऑटोमोबाइल, रियल एस्टेट, एविएशन, टेक्नोलॉजी और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में काम किया है।
उनकी विशेषज्ञता में ब्रांड ट्रांसफॉर्मेशन, इंटीग्रेटेड मार्केटिंग स्ट्रैटेजी, डिजिटल प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट, एसईओ/एसईएम (SEO/SEM), एटीएल और बीटीएल कैंपेन (ATL and BTL Campaigns) के साथ बड़े स्तर के इवेंट्स शामिल हैं।
अपने करियर के दौरान जिंदल अपलर्स (Uplers), एडोबी (Adobe), स्पाइसजेट (SpiceJet), जेनपैक्ट (Genpact) और टीपी (TP) जैसी कंपनियों के साथ भी काम कर चुके हैं।
सनमार्ग ग्रुप ने तहलका डॉट कॉम प्राइवेट लिमिटेड का 100 फीसदी अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इसके साथ ग्रुप ने मैगजीन कारोबार में प्रवेश किया और अरविंद चतुर्वेदी को चीफ एडिटर नियुक्त किया है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सनमार्ग ग्रुप (Sanmarg Group) ने अक्टूबर 2026 में तहलका डॉट कॉम प्राइवेट लिमिटेड (Tehelka.com Private Limited) का उसके मौजूदा निवेशकों से 100 फीसदी अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इस सौदे के साथ ग्रुप ने मैगजीन कारोबार में प्रवेश किया है और डिजिटल मीडिया में अपनी मौजूदगी को मजबूत किया है।
अधिग्रहण के तहत सनमार्ग ग्रुप ने तहलका डॉट कॉम के सभी एसेट्स अपने नियंत्रण में ले लिए हैं। इनमें प्रिंट और डिजिटल ऑपरेशंस के साथ 2017 से कंपनी के पास मौजूद इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी भी शामिल है। ग्रुप ने अरविंद चतुर्वेदी (Arvind Chaturvedi) को प्रकाशन का चीफ एडिटर नियुक्त किया है।
ग्रुप के बयान के मुताबिक, तहलका डॉट कॉम के स्वामित्व में 2016 में बदलाव हुआ था। उस समय इसके पूर्व मालिक अनंत मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (Anant Media Pvt Ltd) ने प्रकाशन की इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी, टाइटल, कर्मचारियों और ऑपरेशनल एसेट्स को तहलका डॉट कॉम प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर कर दिया था। हालांकि, पुराने मुकदमों, देनदारियों और पिछली जिम्मेदारियों से जुड़े मामले अनंत मीडिया के पास ही रहे।
इस ट्रांसफर के बाद तहलका डॉट कॉम प्राइवेट लिमिटेड की पहुंच अपने पुराने आर्काइव, फुटेज, पुराने संस्करणों, वीडियो और अन्य बौद्धिक संपत्तियों व ऐतिहासिक रिकॉर्ड तक नहीं रही।
वर्ष 2017 में निवेशकों के एक समूह ने तहलका डॉट कॉम प्राइवेट लिमिटेड की पूरी हिस्सेदारी खरीद ली थी। इस प्रक्रिया में संस्थापक तरुण तेजपाल (Tarun Tejpal) और अन्य अल्पमत निवेशक कंपनी से बाहर हो गए थे।
सनमार्ग ग्रुप के अनुसार, निवेशकों के नियंत्रण संभालने के बाद कोई नया मुकदमा सामने नहीं आया है। ग्रुप ने यह भी स्पष्ट किया है कि तरुण तेजपाल का तहलका या उसके संचालन से कोई संबंध नहीं रहा है।
सनमार्ग ग्रुप ने कहा है कि वह तहलका डॉट कॉम में आगे भी निवेश करेगा। इसका उद्देश्य प्रकाशन की पुरानी पहचान को मजबूत करना और खोजी पत्रकारिता में उसकी स्थिति बेहतर बनाना है। ग्रुप ने संपादकीय स्वतंत्रता, विश्वसनीयता और सरकारी नियमों के साथ इंडस्ट्री के मानकों का पालन करने की प्रतिबद्धता भी जताई है।
ग्रुप ने तहलका के 276 संस्थापक सदस्यों से किए गए वादों को पूरा करने की बात कही है। ये सभी सदस्य लाइफटाइम सब्सक्राइबर के रूप में जुड़े थे। उन्हें पहले की तरह प्रिंट कॉपी और डिजिटल सब्सक्रिप्शन की सुविधा मिलती रहेगी।
प्रकाशन की योजना के तहत सनमार्ग ग्रुप तहलका को पाक्षिक मैगजीन से साप्ताहिक प्रकाशन में बदलने की तैयारी कर रहा है। यह अधिग्रहण ग्रुप के लिए मैगजीन कारोबार में पहली बड़ी शुरुआत है। इससे ऑनलाइन और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में भी उसकी मौजूदगी का विस्तार होगा।
दिग्गज टायर निर्माता कंपनी अपोलो टायर्स ने कनिका जुनेजा को भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए हेड ऑफ मार्केटिंग नियुक्त किया है। इससे पहले वह छह साल तक नेस्ले के साथ काम कर चुकी हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दिग्गज टायर निर्माता कंपनी अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) ने कनिका जुनेजा को भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए हेड ऑफ मार्केटिंग नियुक्त किया है। कनिका जुनेजा ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिए अपनी नई जिम्मेदारी की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि इस पद पर काम करते हुए उन्हें एक महीना पूरा हो चुका है।
कनिका जुनेजा को बिजनेस ग्रोथ, ब्रैंड बिल्डिंग, कमर्शियल स्ट्रैटेजी और मार्केटिंग के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है। अपोलो टायर्स से जुड़ने से पहले वह छह साल तक नेस्ले (Nestlé) के साथ काम कर चुकी हैं। नेस्ले में उनकी पिछली जिम्मेदारी मैगी नूडल्स (Maggi Noodles) के लिए कैटेगरी मार्केटिंग हेड की थी।
अपने करियर के शुरुआती दौर में कनिका जुनेजा ने जीएसके कंज्यूमर हेल्थकेयर इंडिया (GSK Consumer Healthcare India) और आईटीसी लिमिटेड (ITC Limited) जैसी कंपनियों में भी विभिन्न पदों पर काम किया है।
हिमाली शाह ने बनिजय एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया में हेड-पब्लिक रिलेशंस एंड कम्युनिकेशंस की जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले वह प्राइम वीडियो से सात साल से अधिक समय तक जुड़ी थीं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिमाली शाह (Himali Shah) ने बनिजय एशिया (Banijay Asia) और एंडेमोल शाइन इंडिया (Endemol Shine India) में हेड-पब्लिक रिलेशंस एंड कम्युनिकेशंस के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले वह प्राइम वीडियो (Prime Video) के साथ सात साल से अधिक समय तक जुड़ी थीं। उनकी हालिया भूमिका इंटरनेशनल पब्लिसिटी लीड और पीआर मैनेजर-इंडियन ओरिजिनल्स की थी।
प्राइम वीडियो में हिमाली शाह ने भारतीय ओरिजिनल कंटेंट के लिए इंटरनेशनल पब्लिसिटी और कम्युनिकेशंस की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने भारतीय ओरिजिनल टाइटल्स को ग्लोबल मार्केट के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए पब्लिसिटी स्ट्रैटेजी पर काम किया।
अपनी नई जिम्मेदारी की घोषणा करते हुए हिमाली शाह ने कहा कि प्राइम वीडियो के साथ सात साल से अधिक का अनुभव उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा। इस दौरान भारतीय ओरिजिनल टाइटल्स के लिए इंटरनेशनल पब्लिसिटी और कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी तैयार करने से उन्हें स्टोरीटेलिंग, बड़े स्तर पर काम करने और कंटेंट को दर्शकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया को समझने का अवसर मिला।
उन्होंने प्राइम वीडियो में साथ काम करने वाले लोगों के प्रति आभार जताया और कहा कि वह वहां से मिली सीख को अपनी नई भूमिका में साथ लेकर जा रही हैं। नई भूमिका में हिमाली शाह दोनों एंटरटेनमेंट कंपनियों के पब्लिक रिलेशंस और कम्युनिकेशंस का नेतृत्व करेंगी। दोनों कंपनियां स्क्रिप्टेड प्रोडक्शंस, अनस्क्रिप्टेड फॉर्मेट्स और रियलिटी टेलीविजन के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
हिमाली शाह ने कहा कि वह ऐसे समय में बनिजय एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया का हिस्सा बनकर उत्साहित हैं, जब भारतीय मनोरंजन तेजी से बदल रहा है और देश के साथ-साथ ग्लोबल लेवल पर भी दर्शकों तक पहुंच बना रहा है। नई भूमिका में वह बड़े अनस्क्रिप्टेड और रियलिटी टीवी फॉर्मेट्स के साथ-साथ स्क्रिप्टेड प्रोडक्शंस से जुड़ी कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाने में योगदान देंगी।
मिताली माहेश्वरी को टाटा स्टारबक्स इंडिया में डायरेक्टर-प्रोडक्ट एंड मार्केटिंग पद पर प्रमोट किया गया है। वह अप्रैल 2024 में हेड-प्रोडक्ट एंड मार्केटिंग के तौर पर स्टारबक्स इंडिया से जुड़ी थीं और।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मिताली माहेश्वरी (Mitali Maheshwari) को टाटा स्टारबक्स इंडिया (Tata Starbucks India) में डायरेक्टर-प्रोडक्ट एंड मार्केटिंग के पद पर प्रमोट किया गया है। उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए अपने प्रमोशन की जानकारी साझा की।
मिताली अप्रैल 2024 में स्टारबक्स इंडिया से हेड-प्रोडक्ट एंड मार्केटिंग के तौर पर जुड़ी थीं। इस भूमिका में वह कंपनी के प्रोडक्ट, पोर्टफोलियो और मार्केटिंग से जुड़े कार्यों का नेतृत्व कर रही थीं। मिताली को रिटेल, एफएमसीजी और विज्ञापन क्षेत्र में अनुभव है। उनका अनुभव ब्रांड बिल्डिंग, प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी और कंज्यूमर मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में रहा है।
स्टारबक्स इंडिया से जुड़ने से पहले उन्होंने रेड बुल (Red Bull) में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। यहां उनकी आखिरी भूमिका हेड ऑफ ब्रांड मार्केटिंग की थी। इससे पहले वह डीडीबी मुद्रा ग्रुप (DDB Mudra Group) के साथ भी करीब डेढ़ साल से अधिक समय तक जुड़ी रही थीं।
रीजनल ओटीटी प्लेटफॉर्म आहा ने मेघा सोनी को एवीपी और हेड ऑफ मार्केटिंग नियुक्त किया है। वह ब्रांड, कंटेंट मार्केटिंग, ऑडियंस एंगेजमेंट और क्षेत्रीय कैंपेन का नेतृत्व करेंगी।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
रीजनल ओटीटी प्लेटफॉर्म आहा (aha) ने मेघा सोनी (Megha Soni) को एवीपी और हेड ऑफ मार्केटिंग (AVP and Head of Marketing) नियुक्त किया है। मेघा ने लिंक्डइन (LinkedIn) पर पोस्ट के जरिए नई जिम्मेदारी की जानकारी साझा की।
मेघा ने अपनी पोस्ट में कहा कि मार्केटिंग के क्षेत्र में यात्राओं से लेकर स्क्रीन पर मार्केटिंग कहानियां पेश करने तक का सफर उनके लिए दिलचस्प बदलाव है। उन्होंने आहा से एवीपी और हेड ऑफ मार्केटिंग के तौर पर जुड़ने पर उत्साह जताया।
उन्होंने कहा कि नई इंडस्ट्री, नई टीम और मनोरंजन की एक नई दुनिया को जानने का मौका मिल रहा है। आहा 3.0 के नए रूप, बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस और आने वाले नए शोज के साथ उनका यह जुड़ाव खास समय पर हुआ है।
नई भूमिका में मेघा आहा की ब्रांड और कंटेंट मार्केटिंग रणनीति का नेतृत्व करेंगी। उनका फोकस ओरिजिनल कंटेंट को बढ़ावा देने, दर्शकों के साथ मजबूत जुड़ाव बनाने और तेलुगु व तमिल बाजारों में सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक कैंपेन चलाने पर होगा।
मेघा इससे पहले अभिबस (AbhiBus) के साथ काम कर चुकी हैं। इससे पहले वह मुरुगप्पा ग्रुप (Murugappa Group), एमवे इंडिया एंटरप्राइजेज (Amway India Enterprises) और जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स (Gemini Edibles & Fats) से भी जुड़ी रही हैं।
टीडीआई इंफ्राटेक ने धीरज कुमार को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-मार्केटिंग नियुक्त किया है। वह ब्रांड मार्केटिंग, डिजिटल और पब्लिक रिलेशंस संभालेंगे और कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को आगे बढ़ाएंगे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
टीडीआई इंफ्राटेक (TDI Infratech) ने धीरज कुमार (Dheeraj Kumar) को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-मार्केटिंग (Senior Vice President-Marketing) नियुक्त किया है। उन्हें ब्रांड मैनेजमेंट, मार्केटिंग कम्युनिकेशंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और कस्टमर एंगेजमेंट का 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
नई भूमिका में धीरज कुमार कंपनी के ब्रांड मार्केटिंग, डिजिटल और पब्लिक रिलेशंस (Public Relations) कार्यों का नेतृत्व करेंगे। उनका फोकस टीडीआई इंफ्राटेक की ब्रांड पोजिशनिंग मजबूत करने, कॉरपोरेट विजिबिलिटी बढ़ाने और कंपनी के कारोबारी उद्देश्यों के अनुरूप इंटीग्रेटेड मार्केटिंग रणनीतियां तैयार करने पर होगा।
धीरज कुमार को रणनीतिक ब्रांड बिल्डिंग, इंटीग्रेटेड मार्केटिंग कम्युनिकेशंस और ऑडियंस एंगेजमेंट में व्यापक अनुभव है। उन्होंने अलग-अलग उद्योगों में काम करते हुए मार्केटिंग रणनीतियां तैयार करने, डिजिटल पहलों को आगे बढ़ाने और ग्राहकों पर केंद्रित ब्रांड अनुभव विकसित करने का काम किया है।
टीडीआई इंफ्राटेक में वह प्रभावी मार्केटिंग पहलों के जरिए कंपनी की बाजार मौजूदगी बढ़ाने, ऑडियंस के साथ मजबूत जुड़ाव बनाने और कंपनी के दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर ध्यान देंगे।
नवेंदु श्रीवास्तव ने जेएसडब्ल्यू पेंट्स में मार्केटिंग मैनेजर की जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले वह एशियन पेंट्स में डिविजनल सर्विस एग्जीक्यूटिव के पद पर सात साल से अधिक समय तक काम कर चुके हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
नवेंदु श्रीवास्तव (Navendu Srivastava) ने जेएसडब्ल्यू पेंट्स (JSW Paints) में मार्केटिंग मैनेजर (Marketing Manager) के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए अपने नए पद की जानकारी साझा की।
श्रीवास्तव ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मुझे यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि मैंने जेएसडब्ल्यू पेंट्स में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है।”
जेएसडब्ल्यू पेंट्स से पहले श्रीवास्तव एशियन पेंट्स (Asian Paints) के साथ जुड़े हुए थे, जहां वह डिविजनल सर्विस एग्जीक्यूटिव (Divisional Service Executive) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्होंने जनवरी 2019 में एशियन पेंट्स के साथ अपना सफर शुरू किया था और कंपनी में सात साल से अधिक समय तक काम किया।
इससे पहले श्रीवास्तव कॉफी डे बेवरेजेज (Coffee Day Beverages) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के साथ भी काम कर चुके हैं।
संतोष कुमार ने आईबीएम में भारत और दक्षिण एशिया के लिए ग्रोथ मार्केटिंग प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले वह एशिया-प्रशांत क्षेत्र में इकोसिस्टम मार्केटिंग लीडर की भूमिका में थे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
संतोष कुमार (Santosh Kumar) ने आईबीएम (IBM) में भारत और दक्षिण एशिया के लिए ग्रोथ मार्केटिंग प्रमुख (Growth Marketing Head) की जिम्मेदारी संभाल ली है। उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए अपनी नई भूमिका की जानकारी साझा की।
इससे पहले कुमार सितंबर 2025 से अक्टूबर 2026 तक आईबीएम में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए इकोसिस्टम मार्केटिंग लीडर (Ecosystem Marketing Leader) रहे। इस भूमिका में उन्होंने पूरे क्षेत्र में पार्टनर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ काम किया।
कुमार दिसंबर 2020 में दोबारा आईबीएम से जुड़े थे। शुरुआत में उन्होंने मार्केटिंग ट्रांसफॉर्मेशन लीडर की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद उन्होंने कंट्री डिमांड स्ट्रैटेजी लीडर, आईएसए; रीजनल इकोसिस्टम एंड अलायंस मार्केटिंग लीडर और इकोसिस्टम मार्केटिंग लीडर-सैल, बिल्ड, रिक्रूट, एपीएसी जैसी भूमिकाएं निभाईं। उनके काम में एशियाई बाजारों के लिए मार्केटिंग ऑपरेशंस, डिमांड जनरेशन और पार्टनर मार्केटिंग शामिल रहा।
आईबीएम में दोबारा शामिल होने से पहले कुमार अक्टूबर 2018 से दिसंबर 2020 तक एक्सिसकेड्स (AXISCADES) में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (Chief Marketing Officer) रहे। इस दौरान उन्होंने मार्केटिंग के साथ कंपनी के ग्लोबल ब्रांड को नए सिरे से पेश करने की जिम्मेदारी संभाली।
इससे पहले जून 2017 से अक्टूबर 2018 तक उन्होंने एल्गोनॉमी (Algonomy) में परफॉर्मेंस मार्केटिंग लीडर (Performance Marketing Leader) के तौर पर काम किया। यहां उनकी जिम्मेदारियों में डिमांड जनरेशन और टारगेटेड मार्केटिंग शामिल थी।
आईबीएम में अपने पहले कार्यकाल के दौरान मई 2010 से जून 2017 तक कुमार ने कैंपेन प्लानर, प्रोग्राम मैनेजर-बिजनेस एनालिटिक्स और मैनेजर-मार्केटिंग जैसे पदों पर काम किया। इस दौरान उन्होंने कैंपेन प्लानिंग, एग्जीक्यूशन, परफॉर्मेंस एनालिसिस और डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े काम संभाले।
बैली गिफोर्ड ने वर्स इनोवेशन की वैल्यूएशन घटाकर 576 मिलियन डॉलर की, जो 2022 की 5 अरब डॉलर की पीक वैल्यूएशन से करीब 90 फीसदी कम है, कंपनी चुनौतियों से जूझ रही है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ब्रिटिश निवेश कंपनी बैली गिफोर्ड (Baillie Gifford) ने बेंगलुरु स्थित वर्स इनोवेशन (VerSe Innovation) की अनुमानित वैल्यूएशन घटाकर 576 मिलियन डॉलर कर दी है। वर्स इनोवेशन न्यूज एग्रीगेटर डेलीहंट (Dailyhunt) की पैरेंट कंपनी है। 2022 में कंपनी की पीक वैल्यूएशन 5 अरब डॉलर थी। इसके मुकाबले मौजूदा वैल्यूएशन करीब 90 फीसदी कम है।
बैली गिफोर्ड द्वारा मैनेज किए जाने वाले शिहैलियन फंड (Schiehallion Fund) ने 31 अगस्त तक वर्स इनोवेशन में अपनी 1.3 फीसदी हिस्सेदारी की वैल्यू 7.47 मिलियन डॉलर आंकी है। जनवरी के मुकाबले इस निवेश की वैल्यू 27 फीसदी घट चुकी है, जबकि पिछले 19 महीनों में इसमें करीब 80 फीसदी की गिरावट आई है।
यह अनुमानित वैल्यूएशन कंपनी के किसी नए फंडिंग राउंड पर आधारित नहीं है। यह बैली गिफोर्ड की ओर से उसके निवेश की वैल्यू के आकलन पर आधारित है। कंपनी ने वैल्यूएशन घटाने के पीछे कारोबार के संचालन से जुड़ी चुनौतियों और समान लिस्टेड कंपनियों की कम हुई बाजार कीमत को वजह बताया है।
वर्स इनोवेशन का ऑपरेशनल रेवेन्यू वित्त वर्ष 2026 में 40 फीसदी घटकर 1,162 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1,930 करोड़ रुपये था। हालांकि, खर्चों में कमी के चलते कंपनी का नेट लॉस 28 फीसदी घटकर 699 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी को कारोबार के अलग-अलग हिस्सों में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। भारत में रियल-मनी गेमिंग (Real-Money Gaming) पर प्रतिबंध का असर डेलीहंट के विज्ञापन कारोबार पर पड़ा। वहीं, वर्स की एडटेक कंपनी वैल्यूलीफ (Valueleaf) की ग्रोथ भी धीमी हुई।