होम / साक्षात्कार / अरनब-बरखा विवाद पर क्या बोले पत्रकारिता के दिग्गज, पढ़ें यहां...

अरनब-बरखा विवाद पर क्या बोले पत्रकारिता के दिग्गज, पढ़ें यहां...

अभिषेक मेहरोत्रा सोशल मीडिया पर टाइम्स नाउ के प्रेजिडेंट अरनब गोस्वामी को ले

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

अभिषेक मेहरोत्रा सोशल मीडिया पर टाइम्स नाउ के प्रेजिडेंट अरनब गोस्वामी को लेकर एनडीटीवी की कंसल्टिंग एडिटर बरखा दत्त की फेसबुक पर लिखी पोस्ट वायरल हो रही है। कई तरह के कॉमेंट उस पर पढ़ने को मिल रहे हैं, ऐसे में हमने मीडिया जगत के कई वरिष्ठ संपादकों से इस मुद्दे पर बात की है। पेश हैं उस बातचीत के प्रमुख अंश... प्रमोद जोशी, पूर्व संपादक, हिन्दुस्तान (दिल्ली) मेरा मानना है कि इस तरह दो सम्मानित पत्रकारों का एक- दूसरे पर व्यक्तिगत आक्षेप लगाना अच्छा नहीं है। इसे सार्वजनिक बहस का विषय बनाया जा रहा है, जबकि इसे किसी एक मंच पर बैठकर भी विमर्श किया जा सकता था। वैसे भी टीवी मीडिया गंभीर विमर्श से दूर ही रहता है, उसी तरह दोनों टीवी पत्रकार भी सिर्फ छीछालेदार टिप्पणी कर रहे हैं। ये भी पढ़ें:  बरखा दत्‍त ने अरनब गोस्‍वामी को बताया ‘सरकार का चमचा’ मेनस्ट्रीम मीडिया हमेशा ही मीडिया के अहम विषयों पर चुप्पी साध लेता है। चाहे नीरा राडिया मामला हो या अन्य, मुख्य मीडिया इन विषयों से दूरी ही बनाता है। अगर मीडिया अपने विषयों पर गंभीर विमर्श करे तो इस तरह की फजीहत की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। हमें ये भी देखना होगा कि अयोध्या विवाद और हाल ही में कश्मीर में मीडिया बैन पर भी मीडिया कवरेज किस तरह की हुई है। वैसे टीवी एडिटर्स की संस्था बीईए को भी इस तरह हो रही व्यक्तिगत टिप्पणियों पर कोई एक्शन लेना चाहिए। ओम थानवी, पूर्व संपादक, जनसत्ता इस तरह की टिप्पणियों को करने में मुझे कोई बुराई नजर नहीं आती। यहां पत्रकारिता की प्रतिष्ठा और मूल्यों को लेकर बात हो रही है,जो सही है। किसी भी विषय पर डॉयलॉग्स होने ही चाहिए। बरखा दत्ता ने अरनब गोस्वामी की बातों का जवाब दिया है, जो जरूरी भी था। इस तरह के विवाद से पत्रकारिता को नुकसान हो रहा है, ऐसा मैं नहीं मानता हूं। आदर्श स्थिति तो ये थी कि अरनब को बरखा पर इस तरह का अटैक नहीं करना चाहिए था। दोनों पुराने साथी हैं। वैसे कई बार टीवी शो की टीआरपी के चक्कर में अरनब इस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं। रामकृपाल सिंह, पूर्व संपादक, नवभारत टाइम्स इस विषय पर मेरा यही कहना है कि वैचारिक तौर पर मतभेद होने ही चाहिए, पर उसे व्यक्तिगत स्तर पर नहीं ले जाना चाहिए। कई बार लोग इसे खुद ही पर्सनल लेवल पर ले लेते हैं। कई विषयों पर पॉइंट ऑफ व्यू अलग-अलग होता है, उस पर चर्चा होनी चाहिए, पर व्यक्तिगत नाम लेकर आक्षेप लगाना सही नहीं लगता है। आज समाज बदल रहा है और मीडिया भी इसी समाज का हिस्सा है, तो उसमें भी बदलाव आना स्वाभाविक ही है। मीडिया को ये गलतफहमी दूर करनी चाहिए कि वे समाज में विशिष्ट है, इसी के चलते उनमें अहंकार बहुत हो जाता है और फिर वे कुछ भी बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। Put you Before I अगर इसे फॉलो करेंगे तो We कभी I में नहीं बदलेगा और कई मुद्दे स्वस्थ चर्चा का विषय बनेंगे। अगर आप कोई विचार पेश करेंगे तो कुछ लोग उसकी मुखालफत भी करेंगे। अगर कोई आपका नाम न लेकर किसी एक समूह की बात कर रहा है तो आपको भी जवाब उसी भाषा में ही देना चाहिए।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

19-February-2026

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

17-February-2026

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

17-February-2026

टीवी व डिजिटल में मुकाबले की बहस गलत, प्लेटफॉर्म की सीमाओं से आगे बढ़ें: आशीष सहगल

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के नए CEO और मीडिया व एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा कि टीवी और डिजिटल के बीच मुकाबले की चर्चा एक गलत धारा है।

18-December-2025

सफलता के लिए बदलाव की रफ्तार पकड़नी होगी: उदय शंकर

जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने CII बिग पिक्चर समिट में भारतीय मीडिया के भविष्य पर SPNI के एमडी व सीईओ गौरव बनर्जी से बातचीत की।

03-December-2025


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

1 hour ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

9 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

10 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

10 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

5 hours ago