होम / साक्षात्कार / जानिए, क्या ऑनलाइन मीडिया के लिए कोई रेगुलेशन लाएगी सरकार?

जानिए, क्या ऑनलाइन मीडिया के लिए कोई रेगुलेशन लाएगी सरकार?

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। बिजनेसवर्ल्‍ड (BusinessWorld) और एक्‍सचेंज4मीडिया (exchange4media) ग्रुप के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा ने सूचना एवं प्रसारण राज्‍यमंत्री कर्नल राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ से विभिन्‍न मुद्दों

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

बिजनेसवर्ल्‍ड (BusinessWorld) और एक्‍सचेंज4मीडिया (exchange4media) ग्रुप के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा ने सूचना एवं प्रसारण राज्‍यमंत्री कर्नल राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ से विभिन्‍न मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान राठौड़ ने स्‍वत:नियमन (self regulation) और मंत्रालय द्वारा हासिल की गई उप‍लब्धियों के साथ ही उन जरूरतों के बारे में भी बताया, जिनके द्वारा भारतीय मीडिया को वैश्विक स्‍तर (global route) के रास्‍ते पर काफी आगे ले जाया जा सकता है।

प्रस्‍तुत हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश:

 तेजी से बढ़ती हुई डि‍जिटल मीडिया इंडस्‍ट्री को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय किस रूप में देखता है और डिजिटल मीडिया पर जवाबदेही (responsibility) लाने के लिए आपकी क्‍या योजना है ?

 छोटे शहरों में अभी डिजिटल मीडिया शुरुआती दौर में है, इसलिए आने वाले समय में इसमें निश्चित रूप से और विस्‍तार होगा और इसका ग्‍लैमर बढ़ेगा। ऐसे में इसके साथ काम करना काफी आसान हो जाएगा। सच्‍चाई यह है कि बहुत सारे बिजनेस हाउसेज और सरकार बड़े पैमाने पर डिजिटल मीडिया का इस्‍तेमाल कर रही है। ऐसे में इसका इस्‍तेमाल करने वाले सभी लोगों की अपनी जिम्‍मेदारी भी बनती है। ऐसे में यह आपके शिष्‍टाचार और आपकी संस्‍कृति पर है जैसा आप अपने घर में व्‍यवहार करते हैं, वैसा ही आपको घर से बाहर करने की जरूरत है। जिस तरह से हम अपने जीवन में सीखते हैं कि समाज में क्‍या करना है और क्‍या नहीं, उसी तरह से डिजिटल मीडिया के इस्‍तेमाल के समय प्रत्‍येक व्‍यक्ति को अपनी जिम्‍मेदारी समझनी होगी।

सोशल मीडिया को और अधिक जिम्‍मेदार कैसे बनाया जा सकता है? क्‍या ऑनलाइन मीडिया के लिए सरकार कोई रेगुलेशन लाने की सोच रही है ? क्‍या आपको लगता है कि ऑनलाइन मीडिया को सेल्‍फ रेगुलेशन की जरूरत है ?

सरकार ऐसा नहीं करने जा रही है। यह एक ऐसा माध्‍यम है, जिसे पूरी तरह स्‍वतंत्रता की जरूरत है। मेरा मानना है कि इसके लिए सेल्‍फ रेगुलेशन ही बेहतर रास्‍ता है। जैसा सामान्‍य शिष्‍टाचार आप अपनी जिंदगी में अपनाते हैं, अगर वैसा ही यहां पर करेंगे तो सोशल मीडिया में बहुत सारी चीजें अपने आप अच्‍छी हो जाएंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिये ऑल इंडिया रेडियो में फिर एक नई जान फूंक दी है और अब दूरदर्शन भी तरक्‍की के रास्‍ते पर आगे बढ़ रहा है। आपका क्‍या मानना है कि वर्तमान सरकार में दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो ज्‍यादा माकेट फ्रेंडली हो सकते हैं और निजी क्षेत्र के खिलाडि़यों से टक्‍कर ले सकते हैं ?

देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है और केंद्र सरकार देश भर में एक बड़ा ब्रैंड बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में रेडियो को लोकप्रिय बनाने के लिए बहुत कुछ किया है। देश के लगभग 98 प्रतिशत भागों में ऑल रेडियो रेडियो के कार्यक्रम आते हैं। मेरा मानना है कि आज के समय में ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन उसी दशा में कड़ी टक्‍कर दे सकते हैं जब हमारे पास अच्‍छी क्‍वालिटी का कंटेंट हो और उसे बेहतर तरीके से डिलीवर किया जाए। हम इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।

आपके हिसाब से इन तीन वर्षों में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने क्‍या खास उपलब्धि हासिल की है और आने वाले दो वर्षों के लिए आपकी प्राथमिकताएं क्‍या होंगी ?

हमारा प्रयास सरकार के संदेश को लोगों तक पहुंचाना है। इसके अलावा जिस तरह से हमने सभी प्‍लेटफॉर्म्‍स और कम्‍युनिकेशंस के साधनों का इस्‍तेमाल किया है, उससे मैं पूरी तरह संतुष्‍ट हूं। अभी कस्‍बों अथवा छोटे शहरों में डिजिटल मीडिया की उतनी पकड़ नहीं बन पाई है, जिसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी टेक्‍नोलॉजी को बढ़ावा देने पर जोर दे रहे हैं। हमारी यूनिट गांवों में जाती है और लोगों को डिजिटल मीडिया के इस्‍तेमाल के बारे में जागरूक करती है। मेरा मानना है कि इस सरकार ने कम्‍युनिकेशन के क्षेत्र में काफी ज्‍यादा काम किया है। अब यह दो तरफा कम्‍युनिकेशन (two way communication) बन चुका है।

यदि आपको मीडिया प्रोफेशनल्‍स को कोई मेसेज देना हो तो वह क्‍या होगा? इसके अलावा आप ग्‍लोबल मीडिया की तुलना में भारतीय मीडिया को किस रूप में देखते हैं ?

मेरा मानना है कि मीडिया समेत हम सभी लोग इस बात से भलीभांति वाकिफ हैं कि सत्‍य की हमेशा जीत होती है। मीडिया होने के नाते जब आप न्‍यूज दें तो उसमें से व्‍यूज को अलग कर लें। ऐसे में ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग आपकी बात को समझ सकते हैं। इसके अलावा भारतीय मीडिया तेजी से आगे बढ़ रही है और मेरा मानना है कि देश के लिए यह सुनिश्चित करने का सही समय है कि हमारी न्‍यूज पूरी दुनिया में फैल जाए। यदि हम अच्‍छी क्‍वॉलिटी की न्‍यूज देंगे तो उस न्‍यूज को ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग पसंद करेंगे और इस तरह से भारतीय मीडिया पूरी दुनिया में छा जाएगी।

मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 week ago

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

17-February-2026

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

17-February-2026

टीवी व डिजिटल में मुकाबले की बहस गलत, प्लेटफॉर्म की सीमाओं से आगे बढ़ें: आशीष सहगल

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के नए CEO और मीडिया व एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा कि टीवी और डिजिटल के बीच मुकाबले की चर्चा एक गलत धारा है।

18-December-2025

सफलता के लिए बदलाव की रफ्तार पकड़नी होगी: उदय शंकर

जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने CII बिग पिक्चर समिट में भारतीय मीडिया के भविष्य पर SPNI के एमडी व सीईओ गौरव बनर्जी से बातचीत की।

03-December-2025


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

10 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago