होम / साक्षात्कार / सच्चे पत्रकार को न सुरक्षा की दरकार होती है और न ही किसी का डर: अजय शुक्ल, हिन्दुस्तान

सच्चे पत्रकार को न सुरक्षा की दरकार होती है और न ही किसी का डर: अजय शुक्ल, हिन्दुस्तान

हिन्दुस्तान आगरा-अलीगढ़ के संपादक अजय शुक्ल ने आगरा के जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में सीनियर स्टूडेंट्स के साथ मीडिया इंडस्ट्री, पत्रकारिता और समाज विषय पर आयोजित कार्यशाला में देश के भावी कर्णदारों यानी आज के स्टूडेंट्स से मीडिया विषय पर एक लंबी चर्चा की। इस चर्चा के कुछ अंश आप नीचे पढ़ सकते हैं:

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

हिन्दुस्तान आगरा-अलीगढ़ के संपादक अजय शुक्ल ने आगरा के जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में सीनियर स्टूडेंट्स के साथ मीडिया इंडस्ट्री, पत्रकारिता और समाज विषय पर आयोजित कार्यशाला में देश के भावी कर्णदारों यानी आज के स्टूडेंट्स से मीडिया विषय पर एक लंबी चर्चा की। इस चर्चा के कुछ अंश आप नीचे पढ़ सकते हैं:

सवाल-1 सर सुबह काफी बिजी होती है। अखबार पढ़ने का वक्त नहीं होता, तो क्या करें? इससे अखबार पर क्या असर पड़ा है ?

उत्तर- अखबार की जगह कोई नहीं ले सकता है। हमने जब अपना करियर शुरू किया था तब भी सवाल था कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आ रहा है ऐसे में अखबार खत्म हो जाएंगे मगर ऐसा नहीं हुआ। अब सोशल मीडिया और ऑनलाइन मीडिया आ चुका है। इसका असर यह हुआ है कि हम आधुनिक हुए हैं। लोगों की जरूरतों को अब मीडिया समझने लगा है। मोबाइल ऐप, ऑनलाइन और डिजिटल फार्म में न्यूज उपलब्ध हैं। टीवी चैनल्स, रेडियो न्यूज भी मौजूद हैं। इससे साफ है कि न्यूज की मार्केट कम नहीं हुई है बल्कि बढ़ी है। जिसके पास जितना वक्त हो और जब सुविधा हो खबरें देख-पढ़ सकते हैं। अखबार भी कम नहीं हुए हैं। हम भले ही कितने डिजिटलाइज हो जायें, फिलहाल अखबार का बाजार कम नहीं होगा क्योंकि लोगों को हाथ में अखबार लेकर पढ़ने में ज्यादा सुविधा होती है।

सवाल-2 डिजिटल मीडिया में क्या उपलब्ध है और कितना सार्थक है?

उत्तर- डिजिटल मीडिया में लगभग सभी क्षेत्र आ चुके हैं क्योंकि यह भविष्य का मीडिया है। न्यूज के अलावा साहित्य और धर्म तक सब कुछ उपलब्ध है। विज्ञान और पाठ्य पुस्तकें पहले ही आ चुकी हैं। चाहिए लोड करके पढ़िये या फिर प्रिंट निकाल लीजिए। ऐप्स भी उपलब्ध हैं।

सवाल-3 मीडिया कई बार गलत और निगेटिव चीजों को हाईलाइट करता है?

उत्तर- नहीं मैं इस बात से सहमत नहीं हूं, लेकिन यह भी सच है कि कई बार गलत तथ्यों को या निगेटिव तरीके से मीडिया के कुछ लोग प्रस्तुत करते हैं। हमारा मानना है कि बाजार में सिर्फ सत्य ही टिकता है क्योंकि काठ की हाड़ी बार-बार नहीं चलती। सत्य और तथ्यों पर काम करने वाले मीडिया को कभी कोई नहीं तोड़ पाया है बस वक्त के साथ उसे हाथ मिलाते हुए आधुनिक तरीके अपनाने जरूरी होते हैं। सच और पॉजिटिव सतत अपना स्थान बनाए रखता है।

सवाल-4 अगर कोई मीडिया में गलत करे तो क्या करना चाहिए ?

उत्तर- हमें सिर्फ़ मीडिया द्वारा उपल्बध कराई गई सूचनाओं को पढ़ना या उन पर वाद-विवाद नहीं करना चाहिए बल्कि इससे आगे जाकर वैश्विक स्तर पर पत्रकारिता पर ध्यान देना चाहिए। जो सूचना ग़लत या किसी भी प्रकार से समाज अथवा देश में वैमन्स्यता को बढ़ावा देती प्रतीत हो उसपर तत्काल आपत्ति जतानी चाहिए और समाज के सामने उसकी सच्चाई को प्रदर्शित करना चाहिए। इसके तमाम माध्यम उपलब्ध हैं।

सवाल-5 'हिन्दुस्तान' अखबार की खबरों को लेकर क्या नीति होती है?

उत्तर- हि'न्दुस्तान' अखबार का उदय देश और समाज के लिए आजादी की लड़ाई में योगदान के लिए हुआ था। इस अखबार में एथिक्स और सच को सबसे ऊपर रखा जाता है। निष्पक्षता और सत्य के साथ खड़े होने का नजरिया इसके प्रधान संपादक शशि शेखर जी ने तय किया। उन्होंने रीडर्स की जरूरतों और मनोभावनाओं का ध्यान रखते हुए अखबार में वह सब उपलब्ध कराने पर जोर दिया जो जानना उनके लिए जरूरी है। उन्होंने टैग लाइन दी नजरिया तरक्की का। हम सिद्धांतों और सच्चाई से समझौता नहीं करते हैं।

सवाल-6 सही खबर छापने पर कई बार खतरा भी होता है?

उत्तर- बिल्कुल कई बार खतरा होता है मगर उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। सत्य आपको मरने नहीं देता है जो मरने से डरता है वह पत्रकार नहीं हो सकता है। हमें निडर होकर काम करना चाहिए। सच्चे पत्रकार को न सुरक्षा की दरकार होती है और न ही किसी का डर। उसे अपनी अंतरात्मा और ईश्वर पर भरोसा रखना चाहिए। वे कभी भी उसे हारने नहीं देंगे और मौत उनकी मर्जी के बिना आ नहीं सकती।

सवाल-7 मीडिया को खबरें कैसे और किस तरह एकत्र करता है  और क्या सदैव सही सूचना मिलती है?

उत्तर- जो भी मीडिया ग्रुप होते हैं उनके अपने नेटवर्क होते हैं जिनके माध्यम से खबरें मिलती हैं। कुछ खबरें सहयोगी मीडिया पार्टनर्स से मिलती हैं। न्यूज एजेंसी और सोशल मीडिया भी अब बड़े स्रोत हैं। कई बार गलत सूचनाएं भी मिलती हैं मगर तब हमारी जिम्मेदारी होती है कि हम पुष्ट और सही सूचना ही पाठकों के पास पहुंचायें, जिससे हमारी विश्वसनीयता बनी रहे। सच का कोई विकल्प नहीं होता है।

सवाल-8 आगरा में ट्रैफिक समस्या पर 'हिन्दुस्तान' अखबार क्या कर रहा है?

उत्तर- हम लोगों को जागरुक कर सकते हैं जो हम कर रहे हैं। आप सब के साथ मिलकर भी हम जागरुकता अभियान चलाना चाहते हैं क्योंकि बच्चे जब सिखाते हैं तो माता-पिता उसे याद रखते हैं। आगरा में सिविक सेंस का अभाव है। हम उसके लिए पुलिस और आपके माध्यम से काम करना चाहते हैं। हिन्दुस्तान आगरा के हित में सदैव कुछ न कुछ बेहतर करने को तैयार रहता है और रहेगा।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

19-February-2026

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

17-February-2026

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

17-February-2026

टीवी व डिजिटल में मुकाबले की बहस गलत, प्लेटफॉर्म की सीमाओं से आगे बढ़ें: आशीष सहगल

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के नए CEO और मीडिया व एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा कि टीवी और डिजिटल के बीच मुकाबले की चर्चा एक गलत धारा है।

18-December-2025

सफलता के लिए बदलाव की रफ्तार पकड़नी होगी: उदय शंकर

जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने CII बिग पिक्चर समिट में भारतीय मीडिया के भविष्य पर SPNI के एमडी व सीईओ गौरव बनर्जी से बातचीत की।

03-December-2025


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago