होम / साक्षात्कार / 'India Today’ के नए फॉर्मेट पर क्या बोले सीईओ आशीष बग्गा, पढ़िए यहां...
'India Today’ के नए फॉर्मेट पर क्या बोले सीईओ आशीष बग्गा, पढ़िए यहां...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘इंडिया टुडे’ (India Today) के सीईओ आशीष बग्गा का मानना है कि प
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रिंट की लगातार कम होती जा रही रीडरशिप के बारे में बग्गा का कहना है, यदि आप ‘इंडियन रीडरशिप सर्वे’ (IRS) के पिछले आंकड़े देखें तो हम काफी आगे बढ़े हैं। वास्तव में सिर्फ हमारी अंग्रेजी न्यूज मैगजीन ही आगे बढ़ी है और हम इस समय मार्केट में छाये हुए हैं। यह वास्तव में काफी खुशी की बात है। हमारा मानना है कि नए आरआरएस, इंडिया टुडे के नए फॉर्मेट से और ब्रैंड मार्केटिंग के लिए हम जो काम कर रहे हैं, उससे हमारी पहुंच पहले के मुकाबले ज्यादा रीडर्स तक होनी चाहिए। हिन्दी में भी हमने काफी बेहतरीन काम किया है। इससे रीडर्स का हमारे ऊपर भरोसा पता चलता है। उन्होंने कहा कि इंडिया टुडे को हम अपनी एडिटोरयिल पॉलिसी और मार्केट के हिसाब से तैयार करते हैं। दुनिया में ऐसे लाखों लोग यहां तक कि ऐसे कई संस्थान और कॉरपोरेट हैं, जिनकी भारत में काफी रुचि है। हमारे टार्गेट ऑडिंयस वे लोग हैं जो हमारे देश के बारे में सोच रहे हैं फिर वे चाहे भारत में हों अथवा विदेश में।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स