होम / साक्षात्कार / मार्केट में छाने के लिए DittoTV ने बनाई यह खास रणनीति    

मार्केट में छाने के लिए dittoTV ने बनाई यह खास रणनीति    

<div style="text-align: justify;"><b> </b><b><span lang="HI">समाचार4मीडिया ब्‍यूरो ।।</span></b></div> <div style="text-align: justify;"></div> <div style="text-align: justify;"> जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) की डिजिटल शाखा 'जी डिजिटल कंवर्जेंस लिमिटेड' (ZDCL) ने डिट्टो टीवी (dittoTV) को नए रूप में रीलॉन्‍च किया है। डिट्टो टीवी की

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

 समाचार4मीडिया ब्‍यूरो ।।
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) की डिजिटल शाखा 'जी डिजिटल कंवर्जेंस लिमिटेड' (ZDCL) ने डिट्टो टीवी (dittoTV) को नए रूप में रीलॉन्‍च किया है। डिट्टो टीवी की बिजनेस हेड अर्चना आनंद का कहना है कि मात्र 20 रुपए में चैनल को दिखाना टेलिविजन की दुनिया में काफी बड़ा कदम है। दरअसल, डिट्टो टीवी को जी डिजिटल कंवर्जेंस लिमिटेड ने फरवरी 2012 में लॉन्‍च किया था। शुरुआत में इसे ओवर द टॉप (OTT) और विडियो ऑन डिमांड (VOD) के रूप में शुरू किया गया था। लेकिन अब नए रूप में डिट्टो टीवी को 14 जुलाई को लॉन्‍च किया गया है और इसे ‘देश का टीवी’ (DeshKaTV’) के रूप में प्रोजेक्‍ट करते हुए मात्र 20 रुपए सबस्क्रिप्‍शन फीस रखी गई है। इसके तहत डिट्टो टीवी ने स्‍टार इंडिया (Star India) और सन टीवी ग्रुप (Sun TV group) को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख भारतीय ब्रॉडकास्‍टर्स के साथ करार किया है। इस करार के बाद मात्र 20 रुपए के सबस्क्रिप्‍शन शुल्‍क पर डिट्टो टीवी के यूजर्स हिंदी, अंग्रेजी और प्रादेशिक को मिलाकर 100 से ज्‍यादा चैनल देख सकेंगे। अर्चना आनंद का कहना है कि इस कवायद का उद्देश्‍य ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों तक डिट्टो टीवी की उपलब्‍धता सुनिश्चित करना है। इसलिए इसका सबस्क्रिप्‍शन शुल्‍क सिर्फ 20 रुपए रखा गया है जो एक कप चाय की कीमत के लगभग बराबर है। इतनी कम कीमत रखने से देश के छोटे शहरों और छात्रों आदि के बीच हमें आसानी से ज्‍यादा से ज्‍यादा पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। उन्‍होंने बताया कि 20 रुपए मासिक शुल्‍क के अलावा डिट्टो टीवी तीन महीने, छह महीने और एक सा‍ल के सबस्क्रिप्‍शन पर भी उपलब्‍ध है और इसका शुल्‍क क्रमश 50, 90 और 170 रुपए रखा गया है। आनंद के अनुसार, शुरू में जब डिट्टो टीवी लॉन्‍च हुआ था तब ज्‍यादा लोग इसके बारे में नहीं जानते थे, इसलिए लोगों को इसके बारे में बताने के लिए कि वे फोन पर कैसे टीवी देख सकते हैं, 16 शहरों में एक मार्केटिंग कैंपेन चलाया गया। कंपनी ने आइडिया सेल्‍युलर नेटवर्क को अपना ऑफिसियल पार्टनर बनाने के साथ ही कई टेलिकॉम कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है। यह एप फिलहाल अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्‍ध है और इसमें जल्‍द ही अन्‍य भाषाएं भी शामिल की जाएंगी। इसके अलावा इसमें डाउनलोड फीचर भी दिया जा रहा है, जिससे आप कंटेंट को डाउनलोड कर कभी भी देख सकते हैं। आनंद के अनुसार, ‘कीमतों के बारे में डिट्टो टीवी अन्‍य प्रति‍द्वंद्वियों से काफी आगे है। जहां YuppTV एक महीने का स‍बस्क्रिप्‍शन 90 रुपए ले रही है, वहीं डिट्टो पर यह मात्र 20 रुपए है ऐसे में इसे पछाड़ना काफी मुश्किल है।’  

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

19-February-2026

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

17-February-2026

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

17-February-2026

टीवी व डिजिटल में मुकाबले की बहस गलत, प्लेटफॉर्म की सीमाओं से आगे बढ़ें: आशीष सहगल

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के नए CEO और मीडिया व एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा कि टीवी और डिजिटल के बीच मुकाबले की चर्चा एक गलत धारा है।

18-December-2025

सफलता के लिए बदलाव की रफ्तार पकड़नी होगी: उदय शंकर

जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने CII बिग पिक्चर समिट में भारतीय मीडिया के भविष्य पर SPNI के एमडी व सीईओ गौरव बनर्जी से बातचीत की।

03-December-2025


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

6 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

7 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

7 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

2 hours ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

8 hours ago