होम / इंटरनेशनल / पैरामाउंट ने रीमाह सकान को बनाया चैनल '5' का नया प्रेजिडेंट
पैरामाउंट ने रीमाह सकान को बनाया चैनल '5' का नया प्रेजिडेंट
परमाउंट (Paramount) ने अपनी यूके पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टर चैनल '5' के नए प्रेजिडेंट के रूप में रीमाह सकान (Reemah Sakaan) को नियुक्त किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago
परमाउंट (Paramount) ने अपनी यूके पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टर चैनल '5' के नए प्रेजिडेंट के रूप में रीमाहह सकान (Reemah Sakaan) को नियुक्त किया है। वह 27 जनवरी 2026 से इस पद को संभालेंगी और सीधे परमाउंट के इंटरनेशनल और ग्लोबल कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन प्रेजिडेंट Kevin MacLellan को रिपोर्ट करेंगी।
इस भूमिका में, रीमाह चैनल '5' की ग्रोथ स्ट्रैटजी को नेतृत्व देंगी और ब्रॉडकास्टर की स्ट्रीमिंग प्रजेंस को बढ़ाने का काम करेंगी। चैनल के मुख्य कंटेंट ऑफिसर Ben Frow और कमिशनिंग, कंटेंट और मार्केटिंग टीम्स उनकी रिपोर्टिंग में आएंगी। इसके साथ ही कमर्शियल डिस्ट्रीब्यूशन और प्रोडक्ट टीम भी रीमाह के नेतृत्व में काम करेगी। वह परमाउंट के इंटरनेशनल एड सेल्स प्रेजिडेंट Lee Sears के साथ भी करीबी सहयोग करेंगी।
रीमाह इससे पहले BritBox International की ग्लोबल CEO थीं, जो अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और नॉर्डिक देशों समेत 8 मार्केट्स में काम करता है। उन्होंने 2017 में BritBox के लॉन्च के समय इसके फाउंडर और चीफ क्रिएटिव ऑफिसर के रूप में काम किया और 2020 में ग्लोबल CEO बनीं। Paramount के अनुसार, उनके नेतृत्व में BritBox का कारोबार सालाना 25% बढ़ा, और 2024 में उन्होंने BBC Studios द्वारा ITV के शेयर के अधिग्रहण की प्रक्रिया को देखा। रीमाह 2025 में इस पद से इस्तीफा दे दिया।
BritBox में रहते हुए उन्होंने Amazon, Apple, Google और Comcast के साथ सप्लाई डील्स की और कई यूके ओरिजिनल प्रोजेक्ट्स को कमिशन और को-प्रोड्यूस किया। इनमें International Emmy विजेता Irvine Welsh’s Crime, After the Flood और Beyond Paradise, साथ ही नई Agatha Christie एडाप्टेशन शामिल हैं।
BritBox से पहले रीमाह ने ITV और BBC में सीनियर मार्केटिंग रोल निभाए। ITV में उन्होंने ITV Hub के लॉन्च के दौरान काम किया और BBC में वह BBC One की हेड ऑफ मार्केटिंग और iPlayer लॉन्च टीम का हिस्सा रही।
रीमाह इस पद पर Sarah Rose की जगह ले रही हैं, जिन्होंने 2025 के अंत में Paramount छोड़कर The Royal Foundation में CEO के रूप में शामिल हुईं।
टैग्स