होम / इंटरनेशनल / इस मामले में 'वॉशिंगटन पोस्ट' की पत्रकार के घर FBI की छापेमारी

इस मामले में 'वॉशिंगटन पोस्ट' की पत्रकार के घर FBI की छापेमारी

अमेरिका में प्रेस की आजादी को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। वॉशिंगटन पोस्ट की एक पत्रकार के घर पर एफबीआई की छापेमारी के बाद इस मुद्दे पर काफी चर्चा हो रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago

अमेरिका में प्रेस की आजादी को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। वॉशिंगटन पोस्ट की एक पत्रकार के घर पर एफबीआई की छापेमारी के बाद इस मुद्दे पर काफी चर्चा हो रही है।

दरअसल बुधवार को एफबीआई ने वॉशिंगटन पोस्ट की पत्रकार हैना नटांसन (Hannah Natanson) के घर की तलाशी ली। यह कार्रवाई वर्जीनिया में उनके घर पर की गई जो वॉशिंगटन डीसी के बाहर है। वॉशिंगटन पोस्ट ने इस कदम को “बेहद असामान्य और आक्रामक” बताया है।

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने कहा कि यह तलाशी पेंटागन से जुड़ी एक कथित लीक की जांच का हिस्सा है। बॉन्डी के मुताबिक पत्रकार पर आरोप है कि वह पेंटागन के एक ठेकेदार से गोपनीय और गैरकानूनी तरीके से लीक हुई जानकारियां हासिल कर रही थीं और उन पर रिपोर्ट कर रही थीं। उन्होंने बताया कि यह तलाशी पेंटागन के अनुरोध पर की गई और इसके लिए सर्च वारंट लिया गया था।

वॉशिंगटन पोस्ट ने बताया कि एफबीआई एजेंट्स हैना नटांसन के घर से उनका ऑफिस लैपटॉप, पर्सनल लैपटॉप, मोबाइल फोन और एक घड़ी जब्त करके ले गए। हालांकि अखबार ने साफ किया कि हैना नटांसन इस पूरे मामले में जांच का मुख्य निशाना नहीं हैं।

अखबार के अनुसार असल में जांच एक सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर को लेकर हो रही है जिसके पास उच्च स्तर की सुरक्षा मंजूरी थी। उस व्यक्ति पर आरोप है कि वह खुफिया दस्तावेजों को अपने लंच बॉक्स और घर के बेसमेंट में ले जाता था। बताया गया है कि वही व्यक्ति इस समय जेल में है।

पाम बॉन्डी ने सोशल मीडिया पर कहा कि ट्रंप प्रशासन गोपनीय जानकारियों की अवैध लीक को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारियां अगर मीडिया में आती हैं तो देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है।

गौरतलब है कि हैना नटांसन ने हाल के दिनों में अमेरिका में सरकारी नौकरियों में कटौती और पेंटागन की नई सख्त मीडिया नीतियों पर रिपोर्टिंग की थी। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पेंटागन ने मीडिया के लिए कई नए प्रतिबंध लगाए हैं।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद अमेरिका में एक बार फिर यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या पत्रकारों पर इस तरह की कार्रवाई प्रेस की स्वतंत्रता के लिए खतरा है या फिर यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा जरूरी कदम है। फिलहाल यह मामला जांच के अधीन है और इस पर बहस तेज होती जा रही है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मीडिया कवरेज से नाराज ट्रंप, FCC चेयरमैन ने दी टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन के चेयरमैन ब्रेंडन कार ने चेतावनी दी है कि यदि टीवी और रेडियो ब्रॉडकास्टर्स जनता के हित में काम नहीं करेंगे, तो उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।

22 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 week ago

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' खरीदने के बाद 'पैरामाउंट' पर चढ़ेगा 79 अरब डॉलर का कर्ज

मीडिया इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी डील होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' (Warner Bros. Discovery) आपस में मर्ज होने वाले हैं

03-March-2026

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

21-February-2026

भारत से करारी शिकस्त के बाद पाक एंकर का टीम पर हमला, बोलीं- शर्म की इंतहा हो गई

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम अपने ही देश में जबरदस्त आलोचना का सामना कर रही है।

16-February-2026


बड़ी खबरें

डिलिजेंट मीडिया कॉर्पोरेशन के CEO चित्रेश सहगल ने संस्थान से ली विदाई

डिलिजेंट मीडिया कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) चित्रेश सहगल ने हाल ही में कंपनी को अलिवदा कह दिया है।

23 hours ago

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सरकार ने किए कई इंतजाम: अश्विनी वैष्णव

केंद्र सरकार ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई डिजिटल तकनीकों से होने वाले संभावित खतरों से निपटने के लिए कई कानूनी और नियामकीय सुरक्षा उपाय लागू किए हैं

22 hours ago

मीडिया कवरेज से नाराज ट्रंप, FCC चेयरमैन ने दी टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन के चेयरमैन ब्रेंडन कार ने चेतावनी दी है कि यदि टीवी और रेडियो ब्रॉडकास्टर्स जनता के हित में काम नहीं करेंगे, तो उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।

22 hours ago

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

23 hours ago

दिल्ली में ‘My Story Tour’ की धूम: हनी सिंह ने म्यूजिक के जरिये सुनाई अपनी जिंदगी की कहानी

पूरे कार्यक्रम को चार हिस्सों में पेश किया गया—The Rise, The Fame, The Darkness और The Comeback। हर सेगमेंट में हनी सिंह के जीवन और करियर के अलग दौर को दिखाया गया।

1 day ago