होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कालेधन के खिलाफ इस मीडिया ग्रुप ने छेड़ी यह मुहिम...
कालेधन के खिलाफ इस मीडिया ग्रुप ने छेड़ी यह मुहिम...
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार</strong><strong>4</strong><strong>मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">'<img class="alignright wp-image-4861" src="http://samachar4media.com/wp-content/uploads/2015/10/zee-final.jpg" alt="zee-final" width="288" height="173" />जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड' (ZEEL) ने प्र
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
'
‘एस्सेल ग्रुप’ (Essel Group) के चेयरमैन और राज्यसभा सदस्य डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा, ‘प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए इस कदम की मैं सराहना करता हूं। यह काफी बड़ा और अच्छा फैसला है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था में काफी सुधार होगा। इससे कालेधन और भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। इस कदम से गरीब लोगों का काफी फायदा होगा। मुझे पूरा भरोसा है कि सभी मोर्चों पर इसका काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।’
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा की गई इस घोषणा के लिए आठ नवंबर 2016 का दिन हमेशा याद रखा जाएगा और अब कालेधन व भष्टाचार के बुरे दिन शुरू हो चुके हैं।
इस मुहिम के बारे में ZEEL के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका का कहना है, ‘मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे घबराएं नहीं। प्रधानमंत्री ने पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट पर प्रतिबंध लगाकर काफी अच्छा काम किया है। यह एक तरह से समुद्र मंथन है और ईमानदार लोगों को इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। हालांकि इससे शुरुआती दौर में थोड़ी परेशानी जरूर होगी, लेकिन इसके बाद आने वाले दिन काफी अच्छे होंगे। हम प्रधानमंत्री की इस पहल में उनके साथ हैं और लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स