होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE लाएगा 4 नए चैनल, बाबा रामदेव को भी मिले 3 नए चैनल के लाइसेंस

ZEE लाएगा 4 नए चैनल, बाबा रामदेव को भी मिले 3 नए चैनल के लाइसेंस

सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने सितंबर में एकसाथ आठ टीवी चैनलों के लाइसेंस...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 

सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने सितंबर में एकसाथ आठ टीवी चैनलों के लाइसेंस जारी किए हैं। इसके तहत ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL) और बाबा रामदेव के ‘वैदिक ब्रॉडकास्टिंग’ (Vedic Broadcasting) को लाइसेंस जारी किए गए हैं। 

योग गुरु बाबा रामदेव के करीबी सहयोगी आचार्य बालकृष्ण ‘वैदिक ब्रॉडकास्टिंग’ के सर्वेसर्वा हैं। बालकृष्ण’ की वेबसाइट के अनुसार, यह कंपनी ‘आस्था’ और ‘आस्था भजन’ चैनलों का संचालन कर रही है। जनवरी में बाबा रामदेव ने बताया था कि वैदिक ब्रॉडकास्टिंग क्षेत्रीय भाषा में प्रवेश करेगी। उन्होंने यह भी कहा था कि इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और लाइसेंस मिलते ही चैनल लॉन्च कर दिए जाएंगे। कंपनी की ओर से जनवरी में आस्था टीवी ऐप भी लॉन्च किया गया था।

'ZMCL' को ‘1 Chennai’, ‘1 Mumbai’, ‘1 Kolkata’ और ‘1 Delhi’ के नाम से न्यूज कैटेगरी में अपलिंकिंग/डाउनलिंकिंग के चार लाइसेंस मिले हैं। वहीं, ‘वैदिक ब्रॉडकास्टिंग’ को नॉन न्यूज कैटेगरी में ‘आस्था तमिल’, ‘आस्था तेलुगु’ और ‘आस्था कन्नड़’ के नाम से अपलिंकिंग/डाउनलिंकिंग के तीन लाइसेंस मिले हैं।

जानकारी के मुताबिक, 'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) को मलयालम भाषा में ‘Zee Keralam’ और ‘Zee Keralam HD’ नाम से जनरल एंटरनेमेंट चैनलों के लॉन्चिंग की मंजूरी भी मिली है। दरअसल, ‘Zindagi’ और ‘Zee Classic’ का नाम बदलकर उन्हें ‘Zee Keralam’ और ‘Zee Keralam HD’ किया गया है। दोनों चैनल बंद हो चुके हैं।

इसके अलावा ‘डिज्नी ब्रॉडकास्टिंग इंडिया’ (Disney Broadcasting India) को भी नॉन न्यूज कैटेगरी में ‘UTV HD’ के नाम से अपलिंकिंग/डाउनलिंकिंग का लाइसेंस मिला है।

वहीं यह भी बता दें कि मंत्रालय की ओर से ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ (SPN) के ‘SAB Marathi’ चैनल का लाइसेंस कैंसिल कर दिया गया है। ‘SPN’ की ओर से इस नाम को सरेंडर कर दिया गया था।

गौरतलब है कि मंत्रालय की ओर से अब तक 1116 प्राइवेट सैटेलाइट टीवी चैनलों को मंजूरी दी जा चुकी है, जबकि बाद में 247 की अनुमति कैंसिल की जा चुकी है। ऐसे में अब देश में 869 प्राइवेट सैटेलाइट टीवी चैनलों के पास मंत्रालय की मंजूरी है, जिनमें से 386 न्यूज और 483 नॉन न्यूज चैनल शामिल हैं।  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

18 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

3 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

15 minutes ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

4 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

1 hour ago