होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए कैसा रहा Zee एंटरटेनमेंट के पूरे साल का प्रदर्शन...

जानिए कैसा रहा Zee एंटरटेनमेंट के पूरे साल का प्रदर्शन...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) की विज्ञापन आय 15.7 फीसदी की दर से बढ़ी है और यह अब बढ़कर 9,592 हो गई है। जी एंटरटेनमेंट की विज्ञापन आय पिछले वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में सालाना आध

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) की विज्ञापन आय 15.7 फीसदी की दर से बढ़ी है और यह अब बढ़कर 9,592 हो गई है। जी एंटरटेनमेंट की विज्ञापन आय पिछले वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 34.7 फीसदी की दर से बढ़ी थी, इस तुलना में इसमें गिरावट दर्ज की गई है। चालू वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी की विज्ञापन आय 19.2 प्रतिशत बढ़ी थी।

वैसे, 30 सितंबर 2016 को समाप्त तिमाही में ZEEL की सब्सक्रिप्शन आय 21.7 प्रतिशत की मजबूत दर से बढ़ी है। दूसरी तिमाही में कंपनी की विज्ञापन आय साल भर पहले के 829 करोड़ रुपए से बढ़कर 959.2 करोड़ रुपए पर पहुंच गई।

कंपनी का दावा है कि विज्ञापन खर्च के थमने, खासकर ई-कॉमर्स सेगमेंट में आई सुस्ती और उसके शीर्ष सामान्य मनोरंजन चैनल (जीईसी) पिछली तिमाही में घटने के बावजूद उसने विज्ञापन आय में अच्छी बढ़त हासिल करने में सफल रही।

सब्सक्रिप्शन आय में वृद्धि सितंबर तिमाही में कंपनी की सब्सक्रिप्शन आय 479.1 करोड़ रुपए से बढ़कर 583.3 करोड़ रुपए हो गई है।

तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन लाभ (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमोर्टिजेशन से पूर्व लाभ) 36.4 प्रतिशत उछलकर 489.2 करोड़ रुपए हो गया। वहीं, उसका परिचालन लाभ मार्जिन 28.9 प्रतिशत और शुद्ध लाभ मार्जिन 14.4 प्रतिशत रहा है। इस अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 28.3 प्रतिशत बढ़कर 244 करोड़ रुपए हो गया।

पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में यह 190.2 करोड़ रुपए रहा था। आय की स्थिति कंपनी की समेकित आय सितंबर 2016 की तिमाही में साल भर पहले के 1378.6 करोड़ रुपए की तुलना में 23 प्रतिशत बढ़कर 1695.4 करोड़ रुपए पर पहुंच गई।

इस दौरान कंपनी का कुल खर्च साल भर पहले के 1020 करोड़ रुपए से 18.3 प्रतिशत बढ़कर 1206.2 करोड़ रुपए हो गया। तिमाही में उसका परिचालन लागत सालाना आधार पर 27.5 प्रतिशत बढ़कर 768.8 करोड़ रुपए हो गई।

इस साल कंपनी के विज्ञापन, प्रचार व अन्य खर्च साल भर पहले के 117 करोड़ रुपए से 1.5 प्रतिशत घटकर 115.3 करोड़ रुपए पर आ गए। साथ ही अन्य खर्च भी 180.1 करोड़ रुपए से 6.3 प्रतिशत घटकर 168.8 करोड़ रुपए हो गए।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

18 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

18 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago