होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV ग्रुप के नए सीईओ लाएंगे नया एजेंडा, जानें क्या होगा खास...
NDTV ग्रुप के नए सीईओ लाएंगे नया एजेंडा, जानें क्या होगा खास...
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार</strong><strong>4</strong><strong>मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;"><img class="alignright wp-image-29035" src="http://samachar4media.com/wp-content/uploads/2016/11/kvl-1.jpg" alt="kvl" width="203" height="189" />'एनडीटीवी ग्रुप' (NDTV Group) के नवनियुक्त सीईओ केवीएल नार
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) के साथ विशेष बातचीत में राव ने कहा कि इस बारे में और ज्यादा जानकारी देना फिलहाल जल्दबाजी होगी। इसके साथ ही उन्होंने जोड़ा कि जल्द ही वह इसके लिए एक एजेंडा लेकर आएंगे। राव ने कहा, ‘मै पूर्व सीईओ विक्रम चंद्रा द्वारा इस दिशा में उठाए गए कदमों का अनुसरण करने का प्रयास करूंगा।’
गौरतलब है कि विक्रम चंद्रा ने एनडीटीवी के गुप सीईओ का पद छोड़ दिया है और सबसे पहले एक्सचेंज4मीडिया ने ही इस तरह की संभावना की रिपोर्ट दी थी। ग्रुप ने विक्रम चंद्रा को अब कंसल्टिंग एडिटर बनाया है। नए सीईओ राव इससे पहले वर्ष 2007 से 2011 के बीच चार साल तक सीईओ रह चुके हैं। सीईओ के अलावा वह एग्जिक्यूटिव वाइस पर्सन का काम देखना भी जारी रखेंगे।
वहीं एनडीटीवी से करीब 22 वर्षों से जुड़े चंद्रा को वर्ष 2011 में तीन साल के लिए ग्रुप का सीईओ बनाया गया था हालांकि बाद में उन्हें दो साल का एक्सटेंशन भी दिया गया था। कंपनी का कहना है कि चंद्रा ने कंसल्टिंग एडिटर के रूप में ग्रुप के साथ फुलटाइम पत्रकारिता करने की इच्छा जाहिर की थी। अब वह गुप के टीवी शो पर फोकस करेंगे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स