होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आज हटेगा  Ipoy2016 के विजेता के नाम से पर्दा,  दौड़ में ये दिग्‍गज शामिल

आज हटेगा  ipoy2016 के विजेता के नाम से पर्दा,  दौड़ में ये दिग्‍गज शामिल

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। एक्‍सचेंज4मीडिया (exchange4media)  ग्रुप द्वारा मीडिया, मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने और ऊंचाइयों को छूने वालों को हर साल दिया जाने वालेइंपैक्‍ट पर्सन ऑफ द ईयर (IMPACT Perso

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

एक्‍सचेंज4मीडिया (exchange4media)  ग्रुप द्वारा मीडिया, मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने और ऊंचाइयों को छूने वालों को हर साल दिया जाने वालेइंपैक्‍ट पर्सन ऑफ द ईयर (IMPACT Person of the Year) अवॉर्ड का सिलसिला साल दर साल जारी है। इस बहुप्रतीक्षित पुरस्‍कार वितरण समारोह का आयोजन इस साल 13 दिसंबर 2016 को होगा।

इस अवॉर्ड के लिए कुल पांच नॉमिनी ने फाइनल में अपनी जगह बनाई है, जिनमें दो जाइंट नॉमिनी शामिल हैं।

 प्रस्‍तुत है पांचों नॉमिनी का संक्षिप्‍त परिचय-

नीति आयोग (NITI Aayog) के सीईओ अमिताभ कांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में विभिन्‍न राष्‍ट्रीय कार्यक्रमों के संचालन की जिम्‍मेदारी संभाले हुए हैं और देश के आर्थिक विकास को बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। नीति आयोग इस समय मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्वच्छ भारत समेत 12 ड्रीम प्रॉजेक्ट के क्रियान्‍वयन और प्रगति की निगरानी कर रहा है। वरिष्‍ठ आईएएस अधिकारी अमिताभ कांत इससे पूर्व औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) में सचिव भी रह चुके हैं।

पतं‍जलि (Patanjali ) के बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्‍ण ने हाल के वर्षों में स्‍वदेशी को काफी आगे बढ़ाने का काम किया है। इस समय स्‍वेदशी के मामले में पतंजलि एक ब्रैंड बन चुका है और इसने कई कंपनियों को काफी पीछे छोड़ दिया है। पिछले वित्‍तीय वर्ष में पतंजलि का रेवेन्‍यू लगभग 5,000 करोड़ रुपये पहुंच गया था। बाबा रामदेव जहां पतं‍जलि का चेहरा बने हुए हैं वहीं इसकी सफलता के पीछे आचार्य बालकृष्‍ण का दिमाग है। तेजी से आगे बढ़ रही पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड कंपनी में 94% हिस्सेदारी के साथ बालकृष्ण 2.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं और 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में शामिल हैं।

ओला कैब्‍स (OLA Cabs) के सह संस्‍थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल ने काफी कम उम्र में ही रिस्‍क उठाकर एंटरप्रेन्‍योर बनने का सपनादेखा और उसे पूरा कर दिखाया। आईआईटी मुंबई के कम्प्यूटर साइंस व इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (बीटेक) भाविश अग्रवाल ने 2010-11 में ओला कैब्स की स्थापना की तो परिवार और दोस्तों ने उन्हें ‘क्रेजी’ कहा। माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च की नौकरी करते हुए भाविश ने अब तक दो पेटेंट्स प्राप्त किए थे। उनके तीन पेपर्स इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित हुए थे, पर ग्लोबल बिजनेस एग्जीक्यूटिव बनने के बजाय वे सेल्फ मेड एंटरप्रेन्योर बनना चाहते थे।

आईपीजी मीडियाब्रैंड्स इंडिया (Mediabrands India) के सीईओ शशि सिन्‍हा और ग्रुप एम साउथ एशिया (GroupM, South Asia) के सीईओ सीवीएल श्रीनिवास एडवर्टाइजिंग के पारंपरिक रूप (traditional forms) में विश्‍वास रखते हैं। दोनों ही Broadcast Audience Research Council (BARC), Audit Bureau of Circulation (ABC)  और Media Research Users Council (MRUC) से जुडे हुए हैं। दोनों ऐसे मीजरमेंट उपायों (measurement metrics) की बेहतरी की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं, जो ब्रॉडकास्‍टर्स और प्रिंट के पाठकों के लिए उपयोगी हैं। दोनों टीवी व्‍यूअरशिप और प्रिंट रीडरशिप बढ़ाने के लिए नए-नए आइडिया लाने के समर्थक हैं।

पेटीएम (Paytm) के संस्‍थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा आज की ई-कॉमर्स इंडस्‍ट्री का जाना-पहचाना नाम बन चुके हैं। देश भर के छुट्टे की समस्‍या खत्‍म करने वाले विजय शेखर के एक आइडिया ने आज इस कंपनी को 15 हजार करोड़ रुपये का बना दिया है। पेटीएम मतबल पे थ्रू मोबाइल यानी मोबाइल के जरिये पैसे भरना है।

इस बार नॉमिनी की लिस्‍ट में ऐसे नाम शामिल हुए हैं जो न सिर्फ मीडिया, मार्केर्टिंग और एडवर्टाइजिंग की दुनिया में लोगों के लिए प्रेरक हैं बल्कि इससे हटकर भी उन्‍होंने अपना खासा मुकाम हासिल किया है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी।

इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर ‘ अवॉर्ड 2015 के विजेता और न्‍यूज एंकर अरनब गोस्‍वामी मानते हैं कि इस बार शशि सिन्‍हा और सीवीएल श्रीनिवास इस अवॉर्ड के लिए उपयुक्‍त व्‍यक्ति हैं। उनका कहना है, ‘यदि इस बार के नॉमिनी की लिस्‍ट में से मैं किसी एक का चुनाव करूं तो यह बहुत ही मुश्किल काम होगा। मुझे लगता है कि अपने कार्यों की बदौलत इस बार यह अवॉर्ड सीवीएल श्रीनिवास और शशि सिन्‍हा की झोली में जा सकता है। दोनों को ही इस इंडस्‍ट्री की गहरी समझ है और दोनों ने अपने अनुभवों से इस सेक्‍टर में आ रही जटिलताओं को दूर किया है और देश के लिए नए आयाम लिखे हैं।’

अरनब गोस्‍वामी का कहना है, ‘भाविश अग्रवाल और विजय शेखर शर्मा ने ऑनलाइन के क्षेत्र में क्रांतिकारी काम किया है। दोनों के द्वारा किए गए कामों की मैं सराहना करता हूं।’

मैडिसन वर्ल्ड (Madison World) के चेयरमैन और एमडी सैम बलसारा का मानना है कि इस बार यह अवॉर्ड पतं‍जलि (Patanjali ) के बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्‍ण जीत सकते हैं।

सैम बलसारा का मानना है, ‘बाबा रामदेव का पिछले साल काफी अभूतपूर्व प्रभाव रहा है। उनकी कंपनी कुछ ही समय में लगभग 5,000 करोड़ रुपये की कंपनी हो गई है जो काफी बड़ी बात है। मेरी नजर में वह ही इस अवॉर्ड ही लिए उपयुक्‍त हैं’

हीं, ‘स्‍टारकॉम इंडिया’ (Starcom India) के ग्रुप सीर्इओ मल्लिकार्जुनदास का मानना है कि विजय शेखर इस अवॉर्ड को जीत सकते हैं। उनका कहना है, ‘विजय शेखार ने पेटीएम के द्वारा हम लोगों की जिंदगी बदलकर रख दी है। इसलिए मेरा वोट तो उनकी तरफ ही जाएगा। ’

इसके अलावा ‘वॉल्‍वो इंडिया’ (Volvo India) के एमडी कमल बाली इस अवॉर्ड के लिए अमिताभ कांत को उपयुक्‍त मानते हैं। उनका कहना है, ‘अमिताभ कांत बहुत की काबिल व्‍यक्ति हैं और उनके अंदर देश दुनिया को बदलने की ताकत है। नौकरशाही में उनके द्वारा दिए गए योगदान और देश में निवेशकों को रिझाने के लिए बिजनेस के क्षेत्र में उठाए गए कदमों के कारण ही मेरा वोट अमिताभ कांत की तरह होगा।’

गौरतलब है कि यह अवॉर्ड एक्‍सचेंज4मीडिया (exchange4media) ग्रुप द्वारा मीडिया, मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने और ऊंचाइयों को छूने वालों को हर साल दिया जाता है। इस अवॉर्ड की शुरुआत एक्‍सचेंज4मीडिया ग्रुप द्वारा वर्ष 2005 में की गई थी।

ये हैं पिछले वर्षों के विजेता  

अब तक यह पुरस्‍कार सीएनएन-आईबीएन (CNN-IBN) के तत्‍कालीन एडिटर इन चीफ राजदीप सरदेसाई (2006), कलर्स के राजेश कामत (2009), स्‍टार इंडिया नेटवर्क (Star India Network) के उदय शंकर (2010), टैपरूट इंडिया (TapRoot India) के चेयरमैन एवं सह संस्‍थापक एजनेलो डायस और नेटवर्क18 के हरीश चावला (2011), पूर्व सूचना एंव प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी (2012), बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (Bennett, Coleman & Co)के विनीत जैन (2013),  जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के पुनीत गोयनका (2014), वरिष्‍ठ पत्रकार और न्‍यूज एंकर अरनब गोस्‍वामी (2015) आदि को मिल चुका है। ‘स्‍टार इंडिया’ के उदय शंकर को वर्ष 2014 में इंपैक्‍ट पर्सन ऑफ द डिकेड (IMPACT Person of the Decade) के सम्‍मान से नवाजा गया था।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

21 minutes ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

23 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

23 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

8 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

8 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

8 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

21 minutes ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

7 hours ago