होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस देश में सिर्फ चिल्‍लाने पर ही आपकी बात सुनते हैं लोग: अरनब गोस्‍वामी

इस देश में सिर्फ चिल्‍लाने पर ही आपकी बात सुनते हैं लोग: अरनब गोस्‍वामी

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। वरिष्‍ठ पत्रकार अरनब गोस्‍वामी का मानना है कि इस देश में जब तक आप हो-हल्‍ला नहीं करते हैं अर्थात चिल्‍लाते नहीं है, तब तक कोई आपकी बात नहीं सुनता है। हाल ही में नई दिल्‍ली में हुई CII Big Picture Summit 2016 की पांचवी समिट में अरनब गोस्‍वा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

वरिष्‍ठ पत्रकार अरनब गोस्‍वामी का मानना है कि इस देश में जब तक आप हो-हल्‍ला नहीं करते हैं अर्थात चिल्‍लाते नहीं है, तब तक कोई आपकी बात नहीं सुनता है। हाल ही में नई दिल्‍ली में हुई CII Big Picture Summit 2016 की पांचवी समिट में अरनब गोस्‍वामी ने ऐसे लोगों पर हमला बोला जो सोचते हैं कि पत्रकारिता अब भावना विहीन हो गई है। उन्‍होंने कई उदाहरणों के द्वारा यह भी बताया कि आज के समय में किस तरह न्‍यूज की दुनिया की परिभाषा ही बदल गई है।

पत्रकारिता करने की अपनी स्‍टाइल के बारे में अरनब का कहना था, ‘आप आज से दस साल पहले और अब की स्थिति देखें तो आपको अंतर अपने आप समझ में आ जाएगा। हमने न्‍यूज इंडस्‍ट्री को काफी बदलकर रख दिया है। हमने कई खबर ब्रेक की हैं और दुनिया को असलियत से रूबरू कराया। इसके अलावा इस तरह की रिपोर्टिंग की है, जैसी पिछले 40-50 वर्षों में नहीं हुई। यह बदलाव तभी दिखे जब हमने किए। इससे पहले न्‍यूज इंडस्‍ट्री में इस तरह के बदलाव देखने को नहीं मिले।’

कार्यक्रम में युवा पत्रकारों का आह्वान करते हुए अरनब गोस्‍वामी ने कहा, ‘किसी भी न्‍यूज को दर्शकों के नजरिये से देखें और उनके निजी विचारों को भी इसमें शामिल करें। जब आप किसी काम को करने में विश्‍वास रखते हैं तो आपको इसे अभियान के रूप में मानकर करना चाहिए और ऐसा करने में घबराना नहीं चाहिए।’

अरनब ने कहा, ‘इस देश में मैंने देखा है कि जब तक आप चिल्‍लाते नहीं हैं, कोई भी आपकी बात नहीं सुनता है और मुझे लगता है कि विनम्र (polite) एंकरिंग का दौर अब खत्‍म हो चुका है। यदि टीवी न्‍यूज को एक बदलाव करने के एजेंट के रूप में बनना है तो उसे तथ्‍यों के साथ लोगों के विचारों पर आधारित (opinion based) बनाना होगा। टीवी पर होने वाले डिबेट (debates) का मतलब विकीपीडिया (Wikipedia) की तरह काम करना नहीं है। टीवी न्‍यूज में काफी बदलाव हो रहे हैं और लोकतंत्र के लिए यह अच्‍छे संकेत हैं।’

भारतीय न्‍यूज मीडिया में तेजी से हो रहे परिवर्तन के बारे में गोस्वामी ने उन महत्‍वूपर्ण बातों को दोहराया जो टीवी न्‍यूज इंडस्‍ट्री में आने वाले तीन-चार सालों में होंगी। इस मौके पर उन्‍होंने टाइम्‍स नाउ (Times Now) का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे दस वषों में इसने टीवी न्‍यूज इंडस्‍ट्री को बदलकर रख दिया।

गोस्‍वामी के अनुसार, ‘सबसे पहला काम तो यह होगा कि न्‍यूज सिर्फ नई दिल्‍ली पर ही केंद्रित नहीं रख जाएगी और आने वाले समय में यह नेशनल न्‍यूज का सिर्फ इकलौता केंद्र नहीं रह जाएगी। इसके अलावा आने वाले समय में न्‍यूज की राजनेताओं पर अनिवार्यता खत्‍म हो जाएगी। लंबे समय से देश में राजनेता इसका इस्‍तेमाल बैसाखी के तौर पर करते रहे हैं। मैं स्‍वतंत्र मीडिया करना चाहता हूं जिसके अपने नियम-शर्तें हैं और इसे किसी अन्‍य से डरने और जवाबदेह होने की जरूरत नहीं है।’

इसके अलावा अरनब गोस्‍वामी ने बात को भी प्रमुखता से उठाया कि सिर्फ अच्‍छे वित्‍तीय संसाधनों से किसी भी न्‍यूज मीडिया की लोकप्रियता को बरकरार नहीं रखा जा सकता है। सिर्फ पैसे से आप न्‍यूज मीडिया में बदलाव नहीं ला सकते हैं। आपको अपनी पत्रकारिता के दम पर ही लोकप्रियता मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि स्‍मार्टफोन और डिजिटल की बढ़ती लोकप्रियता ने लोगों को एक और प्‍लेटफार्म उपलब्‍ध कराया है और इस बात में कोई शक नहीं है कि भविष्‍य में पत्रकारिता में भी काफी बड़े बदलाव होने वाले हैं। वास्तव में आज का समय काफी अच्‍छा है, जहां पर कंटेंट ही सर्वोवरि है।

गोस्‍वामी ने कहा कि टीवी न्‍यूज को लेकर इंडिया से एक ग्‍लोब अपील जारी की जाएगी और पत्रकारिता को उन एकाधिकार प्राप्‍त शक्तियों (monopolistic powers) पर काबू पाना होगा, जो आज की मीडिया को कंट्रोल करती हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

16 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

16 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago