होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस अखबार ने विराट कोहली पर लगाया ये शर्मनाक आरोप
...इस अखबार ने विराट कोहली पर लगाया ये शर्मनाक आरोप
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ब्रिटेन के एक अखबार ने विराट कोहली पर इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में हुए पहले टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ (बॉल टैंपरिंग) का आरोप लगाया है। अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि कोहली ने कोई मीठी चीज खाई थी, जिसके बाद उससे निकले थूक स
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ब्रिटेन के एक अखबार ने विराट कोहली पर इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में हुए पहले टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ (बॉल टैंपरिंग) का आरोप लगाया है। अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि कोहली ने कोई मीठी चीज खाई थी, जिसके बाद उससे निकले थूक से गेंद को चमका रहे थे। इतना ही नहीं, अखबार ने रिपोर्ट के साथ सबूत के तौर पर बॉल टैंपरिंग की फोटो भी पब्लिश की।
ब्रिटेन के अखबार ‘डेली मेल’ की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘टेलिविजन के कैमरों में कोहली अपने दाहिने हाथ की उंगली मुंह में डालते पकड़े गए हैं। विडियो फुटेज में कोहली को मुंह में अपनी उंगली को रगड़ते देखा जा सकता है, जबकि इसी दौरान वे कोई मीठी चीज खा रहे थे। इसके बाद वे गेंद का एक हिस्सा चमकाते देखे गए।’
हालांकि मैच के दौरान मैदान पर मौजूद अंपायरों या मैच रेफरी ने कोहली को ऐसा कुछ करते नहीं पाया और न ही मेहमान टीम ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है और उन्होंने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।
और वैसे इस खबर से भारतीय क्रिकेट फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आईसीसी के नियमों के मुताबिक, बॉल टैंपरिंग के मामले में घटना के बाद पांच दिनों के अंदर शिकायत दर्ज करनी होती है। इस घटना को पांच दिन से ज्यादा हो गए हैं। इसलिए नियमानुसार विराट पर अब कोई मामला दर्ज नहीं होगा।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स