होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV में विक्रम चंद्रा ने छोड़ा ग्रुप सीईओ का पद...

NDTV में विक्रम चंद्रा ने छोड़ा ग्रुप सीईओ का पद...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। खबर है कि पत्रकारिता की ओर अपना ध्यान केंद्रित करने के लिए विक्रम चंद्रा एनडीटीवी में ग्रुप सीईओ पद से हट गए हैं। वर्तमान में एनडीटीवी के एग्जिक्यूटिव वाइस चेयरपर्सन के.वी.एल. नारायण राव अब ग्रुप सीईओ के रूप में उनकी जगह लेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

खबर है कि पत्रकारिता की ओर अपना ध्यान केंद्रित करने के लिए विक्रम चंद्रा एनडीटीवी में ग्रुप सीईओ पद से हट गए हैं। वर्तमान में एनडीटीवी के एग्जिक्यूटिव वाइस चेयरपर्सन के.वी.एल. नारायण राव अब ग्रुप सीईओ के रूप में उनकी जगह लेंगे।

इसे भी पढ़ें: हर तरफ से मार झेल रहे NDTV इंडिया को लगा एक और ‘बड़ा झटका’

अपने इस फैसले की घोषणा करते हुए विक्रम चंद्रा ने कहा, ‘एनडीटीवी के ग्रुप सीईओ पद को छोड़ रहा हूं। अब कंसल्टिंग एडिटर बन गया हूं, इसलिए अपना फोकस टीवी शोज और अन्य पसंदीदा एरिया में कर सकता हूं।’

उन्होंने एक्सचेंज4मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘आप दोनों चीजों मैनेज नहीं कर सकते।‘

बिजनेस और एडिटोरियल की जिम्मेदारियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह आगे पत्रकारिता और एंकरिंग पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे।

उन्होंने बताया, ‘मैंने 2011 में सीईओ बना था और मेरी जिम्मेदारी एनडीटीवी को डिजिटल की ओर ले जाने की की थी। ऐसी उम्मीद थी कि इसमें तीन साल का समय लगेगा, लेकिन यह पांच साल में पूरा हुआ। डिजिटल बिजनेस काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।’

पहले ऐसी अफवाहें थीं कि चंद्रा एनडीटीवी को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं लेकिन जब इसे लेकर शनिवार को हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया ने संपर्क किया तो उन्होंने इस अफवाहों का यह कहते हुए खंडन कर दिया कि ‘इस तरह की अटकलें हर दिन होती हैं।’

चंद्रा एनडीटीवी के पुराने दिग्गज हैं। वे 1991 से इस ऑर्गनाइजेशन से जुड़े हैं। देश के शीर्ष न्यूज ब्रॉडकास्टर्स के बीच इस शिखर तक पहुंचने में उन्होंने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टेलिविजन का चेहरा होने के अतिरिक्त चंद्रा लंबे समय से एनडीटीवी के ऑनलाइन ऑपरेशन को भी संभाल रहे हैं। चंद्रा साल 2011 में तीन साल के लिए ग्रुप सीईओ बनाया गया था, लेकिन इसके बाद इस पद पर उनका कार्यकाल 2 सालों तक और बढ़ा दिया गया था।

टेक्नोलॉजी लवर होने की वजह से वे एनडीटीवी के शो ‘गैजेट गुरु’ और बिग फाइट व 9 o'clock न्यूज शो होस्ट करते हैं। वहीं इसके अतिरिक्त चंद्रा एनडीटीवी के सोशल इनिशिएटिव ‘एनडीटीवी ग्रीनॉथन’ और ‘सेव द टाइगर्स’ प्रोग्राम्स भी होस्ट करते हैं।

 एनडीटीवी के लिए पिछले कुछ साल उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। टाइम्स नाउ की बेहतरीन रिपोर्टिंग के चलते चैनल रेटिंग वार में भी काफी पिछड़ गया है। एनडीटीवी की सबसे लोकप्रिय जर्नलिस्ट बरखा दत्त भी अब कंसल्टिंग एडिटर की फुल टाइम जिम्मेदारी संभाल रही हैं। कंपनी को फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के आरोपों का भी सामना करना पड़ रहा है। भाजपा सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रवर्तन निदेशालय से इस पूरे मामले की जांच कराए जाने की सिफारिश की है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

19 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

19 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago