होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सूचना-प्रसारण मंत्री ने पत्रकारों को दी ये अहम सलाह...
सूचना-प्रसारण मंत्री ने पत्रकारों को दी ये अहम सलाह...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि उर्दू सिर्फ मुस्लिमों की भाषा नहीं है बल्कि यह पूरे भारतीयों की भाषा है। उन्होंने कहा कि उर्दू काफी मीठी भाषा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि उर्दू सिर्फ मुस्लिमों की भाषा नहीं है बल्कि यह पूरे भारतीयों की भाषा है। उन्होंने कहा कि उर्दू काफी मीठी भाषा है।
हैदराबाद में ‘Capacity Building for the working Urdu Journalist of Telangana’ विषय पर आयोजित पांच दिवसीय वर्कशॉप में उन्होंने कहा कि आजादी के बाद उर्दू के अखबारों ने देश के विकास में काफी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इस अवसर पर उन्होंने उर्दू पत्रकारों से इस भाषा को विभिन्न प्लेटफॉर्म जैसे सोशल मीडिया आदि के द्वारा ज्यादा से ज्यादा पाठकों तक पहुंचाने का आग्रह किया।
इसके बाद वेंकैया नायडू ने पत्रकारों से आग्रह किया कि वह अल्पसंख्यकों, महिलाओं और गरीबों के मुद्दों को उठाने में संवेदनशीलता बरतें। केंद्रीय मंत्री ने उर्दू में न्यूज प्रसारित करने और इस भाषा को बढ़ावा देने के लिए ऑल इंडिया रेडियो (All India Radio) की सराहना भी की।
पत्रकारिता में उर्दू भाषा को लेकर वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता ने समाचार4मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हमारे समाज में आज भी न केवल हिंदी बल्कि उर्दू भाषा की भी जरूरत है। उन्होंने अंग्रेजी भाषा बढ़ाने की बजाय हिंदी और उर्दू भाषा को बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि उर्दू अल्पसंख्यकों की भाषा नहीं है। इसे किसी धर्म के साथ नहीं जोड़ना चाहिए। विज्ञापन के क्षेत्र में भी अंग्रेजी का महत्व ज्यादा है, लेकिन अब हिंदी-उर्दू पर भी इन्हें फोकस करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि उर्दू के छोटे अखबारों के संसाधन सीमित हैं, जिससे रोजगार में कमी है और इसे बढ़ाए जाने की जरूरत है। सरकारी टेलिविजन चैनलों ने कुछ हद तक इस पर काम किया है, लेकिन और अधिक काम करने की जरूरत है। वहीं निजी टीवी चैनलों को भी इस पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भी हमेशा उर्दू पर जोर दिया और ऐसे कई स्थान भी हैं जहां उर्दू का अभी भी वर्चस्व है इसलिए इस ओर भी ध्यान देने की जरूरत है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स