होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अखिलेश यादव ने बताया, मीडिया में किन लोगों से नाराज हूं मैं...
अखिलेश यादव ने बताया, मीडिया में किन लोगों से नाराज हूं मैं...
सरकारी बंगले में तोड़फोड़ के आरोप झेल रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया
ब्यूरो ।।
दो दिन और देश की तीन बड़ी शख्सियतों से खास बातचीत, जी हां इसी को लेकर आजकल चर्चा में है न्यूज नेशन की वरिष्ठ पत्रकार विनीता यादव। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ कई तीखे सवालों के सपाट जवाब हासिल करने वाली विनीता की गिनती देश के तेज-तर्रार और खोेजीपरक पत्रकारों मे होती है।
मीडिया को लेकर उनके कई सवालों पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश ने सपाट जवाब भी दिए है, उसी इंटरव्यू के कुछ अंश हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं...
सरकारी बंगले में तोड़फोड़ के आरोप झेल रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने न्यूज नेशन की एडिटर (इन्वेस्टिगेशन) विनीता यादव को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि वे मीडिया से नाराज नहीं हैं, बल्कि उन लोगों से नाराज हैं जो मीडिया में रहकर कुछ खास लोगों के लिए काम कर रहे हैं।
उन्होंने मीडिया के एक धड़े पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी नाराजागी उनसे थी जो अपना काम ईमानदारी से नहीं कर रहे थे, बल्कि किसी के कहने से कर रहे थे।
दरअसल, कहा जा रहा था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकारी आवास खाली करने के बाद जिस तरह से मीडिया ने उनके घर में हुई तोड़फोड़ की कवरेज की, वे उससे खासा नाराज हैं, क्योंकि हाल ही में अखिलेश यादव ने कहा था कि वे ऑफिशली अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं लेकिन वह कभी मीडिया को वहां नहीं बुलाएगें। तब उन्होंने मीडिया पर यह भी आरोप लगाया था कि मीडिया के लोग कहते कुछ हैं, दिखाते कुछ और।'
इंटरव्यू के दौरान अखिलेश यादव ने कहा, ‘एक अखबार और टीवी चैनल वाले ने तो यहां तक कह दिया कि घर में स्वीमिंगपूल भी था। मैं उन्हीं टीवी और अखबार वालों से जानना चाहता हूं कि वे दोबारा जाएं और बताएं उस घर में स्वामिंगपूल कहां था?’
घर में तोड़-फोड़ को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि घर में कोई तोड़ फोड़ नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि प्रेस के आने से पहले वहां कौन पहुंचा था और उनके (अधिकारियों के) फोन पर किसका फोन आया था? उन्होंने आगे कहा कि आजकल डिजिटल इंडिया का जमाना है, उनके फोन पर किसके फोन आ रहे थे, इसका डेटा तो 10 साल बाद भी मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी ये सोचते हैं कि यह बात पता नहीं चलेगी, तो वे ये समझ लें कि कोई भी सरकार आएगी और यदि वह डेटा निकालना चाहेगी तो वह आसानी से निकाल लेगी कि उनकी किससे बात हुई थी। उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए आगे कहा कि सरकार के लोग आखिरकार प्रेस से पहले क्यों आए? और घर मेरा ही क्यों दिखाया गया? जनता तो और लोगों के भी घर देखना चाहती है।
मीडिया में अकसर बने रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यूपी की पॉलिटिक्स ऐसी है कि आप मीडिया से बाहर नहीं हो सकते हैं।
पूरा इंटररव्यू आप यहां देखें-
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स