होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, इस न्यूज चैनल की रेटिंग क्यों हुई Zero...

जानिए, इस न्यूज चैनल की रेटिंग क्यों हुई Zero...

समाचार4मीडिया ब्यूरो।। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) ने हाल ही में 50वें हफ्ते (1

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) ने हाल ही में 50वें हफ्ते (10-16 दिसंबर के बीच) न्यूज चैनल के जो आंकड़े जारी किए थे, वो काफी हैरान करने वाले थे, क्योंकि उसमें सीएनबीसी टीवी18 प्राइम एचडी (CNBC TV18 Prime HD) चैनल की वीकली रेटिंग शून्य इम्प्रेशंस (000s) दर्ज की गई थी। अमूमन ऐसा होता नहीं है।

हालांकि इस दौरान अन्य बिजनेस चैनलों की बात की जाए तो इसमें   सीएनबीसी टीवी18 (CNBC TV18) 181 इम्प्रेशंस (000s) दर्ज की, जबकि ईटी नाउ (ET Now) 90 इम्प्रेशंस (000s) के साथ दूसरे नंबर पर रहा। एनडीटीवी प्रॉफिट एंड प्राइम (NDTV Profit & Prime) और बीटीवीआई (BTVi) ने क्रमश: 33 और 14 इम्प्रेशंस (000s) दर्ज की।

बार्क की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों की जब हमने जांच-पड़ताल की तो हमें सूची में शामिल 32 कैटेगरीज में से एक भी ऐसा चैनल नहीं मिला, जिसकी परफॉर्मेंस इस तरह से रही हो।

सीएनबीसी टीवी18 प्राइम एचडी चैनल के उच्चस्तरीय सोत्र से जब पता किया तो उन्होंने बताया, ‘यह चैनल चुनिंदा लोगों के लिए है, जिनमें इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स शामिल है। इनमें से कई लोग तो क्रिसमिस और नए साल की छुट्टी पर चले जाते हैं।’ लेकिन यहां ये बात इसलिए ठीक नहीं लगती क्योंकि जो आंकड़े सामने आए हैं वह क्रिसमस और नए साल से पंद्रह दिन पहले के हैं और ऐसे में छुट्टी का सवाल ही नहीं उठता।

इस पर स्रोत ने कहा कि बार्क घरों पर लगे मीटरों से ही दर्शकों की संख्या का पैमाना तय करता है, घरों के बाहर से नहीं। और हर कोई जानता है कि सीएनबीसी प्राइम एचडी चैनल के दर्शकों की अधिकांश संख्या घरों से बाहर होती है, यानी इंस्टीट्यूशनल डेस्क, ब्रोकरेज, कॉरपोरेट इत्यादि को मीटर से दूर रखा जाता है। वहीं 51वें हफ्ते (17-22 दिसंबर के बीच) में चैनल की रेटिंग 1 इम्प्रेशंस (000s) दर्ज की गई थी।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रह चुके पंकज पचौरी ने बताया कि देश में रेटिंग एजेंसी को लेकर मेरी शिकायत ये है कि देश की जियोग्राफी और भाषा के हिसाब से पीपुल मीटर्स काफी नहीं है।’

सीएनबीसी टीवी18 प्राइम एचडी का डिस्ट्रीब्यूशन हर जगह नहीं है, यह कहते हुए इंडिया टुडे के पूर्व मैनेजिंग एडिटर विनय तिवारी ने बताया कि HD टीवी के दर्शक बहुत ही कम हैं और पूरी संभावना है कि ऐसे घरों में पीपुल मीटर्स नहीं लगे होंगे।

हालांकि, बार्क इंडिया ने बाद में यह स्पष्ट कर दिया कि किसी भी चैनल का इम्प्रेशंस सैद्धान्तिक रूप से जीरो नहीं हो सकता, लेकिन रेटिंग एजेंसी हमेशा ही अपनी वेबसाइट और ऐप पर ‘राउंडेड ऑफ फिगर’ (rounded off figure) ही पब्लिश करती है। वैसे चैनल की वास्तविक रेटिंग 0.4 इम्प्रेशंस (000s) थी, और यह 0.5 इम्प्रेशंस (000s) से कम थी। लिहाजा बार्क इंडिया ने इसलिए इसे शून्य कर दिया।

(इनपुट: सैफ अहमद खान)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

14 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

15 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

16 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

23 hours ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

30 minutes ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

12 minutes ago

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

22 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

15 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

15 hours ago