होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘नेटवर्क18’ ग्रुप से उमेश कुमावत का नया सफर शुरू, मिली इस चैनल की कमान...

‘नेटवर्क18’ ग्रुप से उमेश कुमावत का नया सफर शुरू, मिली इस चैनल की कमान...

जाने-माने टीवी जर्नलिस्ट उमेश कुमावत के बारे में खबर है कि उन्होंने अब अपनी नई पारी का आगाज...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

जाने-माने टीवी जर्नलिस्ट उमेश कुमावत के बारे में खबर है कि उन्होंने अब अपनी नई पारी का आगाज ‘नेटवर्क18’ ग्रुप (Network18 group) से कर दिया है। ‘नेटवर्क18’ ग्रुप के रीजनल चैनल ‘न्यूज18 लोकमत’ में वे मैनेजिंग एडिटर की भूमिका निभाएंगे।

बता दें कि ‘न्यूज18-लोकमत’ (News18-Lokmat) नेटवर्क18 ग्रुप के ‘टीवी18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड’ और ‘लोकमत मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’ का संयुक्त उद्यम है। यह 24 घंटे प्रसारित होने वाला मराठी न्यूज चैनल है।

अपनी नई भूमिका को लेकर कुमावत ने कहा, ‘मुझे उस ‘न्यूज18-लोकमत’ की टीम का नेतृत्व करने और ‘नेटवर्क18’ ग्रुप का हिस्सा बनने पर बेहद खुशी हो रही है, जो देश के प्रसिद्ध मीडिया घरानों में से एक है। किसी सम्मानित मीडिया हाउस का हिस्सा बनना एक गर्व की बात है और वह भी जब वहां बेहद ही प्रतिभाशाली टीम काम करती हो। मैं अपने दर्शकों को प्रामाणिक, तेज और भरोसेमंद खबरें देने का प्रयास करूंगा। चैनल को दर्शकों की रोजमर्रा जिंदगी का एक अनिवार्य हिस्सा बनाना ही मेरा लक्ष्य है।’   

कुमावत पिछले 19 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। इसके पहले वे एबीपी ग्रुप (ABP group)  का हिस्सा थे। बीते महीने की शुरुआत में ही उन्होंने एबीपी ग्रुप को अलविदा कहा था। यहां वे ‘एबीपी माझा’ के सीनियर एडिटर के तौर पर कार्यरत थे। उन्होंने अगस्त, 2017 में एबीपी के साथ अपनी ये तीसरी पारी शुरू की थी।   

गौरतलब है कि एबीपी के साथ अपनी तीसरी पारी शुरू करने से पहले उमेश ‘टीवी9 मराठी’ में बतौर मैनेजिंग एडिटर कार्यरत थे और यहां मात्र दो महीने ही उन्होंने अपनी भूमिका निभाई। ‘टीवी9 मराठी’ से पहले उमेश करीब 14 वर्षों तक एबीपी न्यूज के साथ थे। वे ‘जी न्यूज’ और ‘आजतक’ में भी काम कर चुके हैं।

साल 2002 में उमेश ‘जी न्यूज’ छोड़कर ‘एबीपी न्यूज’ (तब स्टार न्यूज) आए और उसी साल ही एबीपी से अलग होकर ‘आजतक’ से जुड़ गए, लेकिन वे ज्यादा दिन यहां भी नहीं रह सके और मात्र एक महीने में ही ‘एबीपी न्यूज’ वापस लौट आए। एक टीवी पत्रकार के तौर पर उमेश का काम जगजाहिर है।

उमेश कुमावत ही एकमात्र ऐसे पत्रकार थे जिनके पास जानकारी थी कि मुंबई हमले के आरोपी अजमल कसाब को ऑर्थर रोड जेल से पुणे की यरवदा जेल ले जाया गया है और उसे फांसी पर चढ़ाया जा रहा है। उमेश वहां एक रात पहले ही ओबी वैन के साथ पहुंचे गए थे। अपराध और देश-विदेश में हुई तमाम बड़ी खबरों के कवरेज में भी उमेश ने नए मानक स्थापित किए हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है।

 


टैग्स उमेश कुमावत न्यूज18 लोकमत
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

20 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

5 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 hour ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

6 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

3 hours ago