होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए ‘इंडिया’ नाम वाली इस टीवी रिपोर्टर की कहानी...
जानिए ‘इंडिया’ नाम वाली इस टीवी रिपोर्टर की कहानी...
समाचार4मीडिया ।। दुनिया में आपको ऐसे कई लोग मिल जाएंगे, जिन्होंने अपने काम से लोगों को चौंकाया है। इन्हीं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ।।
इनका पूरा नाम जॉनथन विलोगबी था, जिन्होंने 14,000 पाउंड खर्च करके पहले अपना लिंग चेंज करवाया और उसके बाद अपना नाम इंडिया विलोगबी रख लिया है। इनका मानना है कि भारत एक खूबसूरत देश हैं, इसलिए उन्होंने अपना नाम इंडिया रखा है।
51 वर्षीय इंडिया ने 'डेली मिरर' से कहा, 'ट्रांसजेंडर के रूप में मेरे सामने आने के कारणों में से एक है कि, इसके बारे में कई गलत धारणायें हैं। ऐतिहासिक रूप से इन्हें जैव बनावट समझने के बजाए विकृति से लेकर मजाक तक माना गया है।'
इंडिया विलोगबी ने कहा, ‘मैंने अपने जीवन में काफी दर्द और अपमान सहा है। मेरे शरीर की बनावट मुझसे कुछ और कहती थी और समाज कुछ और, जिसका दंश मैंने लंबे वक्त तक झेला, लेकिन आखिरकार मैं अपने बारे में फैसला लेने में सफल हुईं और आज आपके सामने मैं अपनी पहचान के साथ बैठी हुई हूं।
इंडिया ने कहा कि ट्रांसजेंडर को लेकर लोगों के मन में काफी गलत बातें हैं, उम्मीद करती हूं कि मैं लोगों की सोच बदलने में मदद कर सकूं।
बतौर जॉनथन वह ब्रिटेन के आईटीवी चैनल के लाखों दर्शकों के लिए जाना-पहचाना चेहरा थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स